\

TV Serial Spoilers: अनुपमा की जीत के बाद प्रेम उठाएगा बड़ा कदम, अनु-आर्या ने छोड़ा वर्धन हाउस


टीवी सीरियल्स की कहानी हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे के साथ दिलचस्प होती जा रही है. कहीं रिश्तों में बढ़ती दूरियां देखने को मिलेंगी, तो कहीं कोई बड़ा राज सामने आएगा. आने वाले एपिसोड्स में कई शोज की कहानी नया मोड़ लेने वाली है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ जाएगी. आइए जानते हैं आपके फेवरेट टीवी शोज में क्या-क्या होने वाला है.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में कुकिंग कॉम्पटीशन के बाद बड़ा और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा. ग्रैंड फिनाले में अनुपमा को विनर अनाउंस किया जाएगा, जबकि प्रेम की हार से वह बुरी तरह टूट जाएगा. वहीं, हार के बाद प्रेम पूरी तरह टूट जाएगा. मीडिया के तीखे सवालों से परेशान होकर प्रेम स्टेज छोड़ देगा और इसके बाद एक ऐसा कदम उठाने की कोशिश करेगा, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच जाएगा. वहीं, शाह परिवार में भी नया कलेश शुरू होगा. ईशानी सबके सामने बांकु को अपने लिए खास बताएगी, जिसे सुनकर पाखी और बा भड़क जाएंगी और घर में जमकर बहस होगी. 

‘वसुधा’
टीवी सीरियल ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा और चौंकाने वाला ट्विस्ट देखने को मिलेगा. पिछले एपिसोड में देव अपनी मां चंद्रिका से झूठ बोलकर मुंडवा पहुंचा था, जहां उसने गुंडों से वसुधा को बचाया. अब आगे देव और वसुधा मिलकर इस पूरे मामले के पीछे छिपे असली चेहरे का पर्दाफाश करेंगे. वसुधा और देव मिलकर आखिरकार उस रहस्यमयी महिला को रंगे हाथों पकड़ लेंगे, जो लंबे समय से कुछ छुपा रही थी. इसके बाद दोनों उसके इरादों और हरकतों के पीछे का सच सबके सामने लाने की कोशिश करेंगे. वहीं, इस खुलासे का असर चौहान परिवार के रिश्तों पर भी पड़ेगा. चंद्रिका पहले से ही वसुधा को याद कर भावुक हो रही है और अब सामने आई सच्चाई उनके फैसले को भी इंप्रेस करेगी.

ये भी पढ़ें:- ‘टॉक्सिक’ को मिले निगेटिव रिव्यू, सपोर्ट में आए ऋषभ शेट्टी, यश की तारीफ में कहा ये

‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में स्नेहा, सिद्धू और दुर्गावती के बीच रिश्तों का तनाव और बढ़ता नजर आएगा. मधु के चोटिल होने के बाद सारा इल्जाम स्नेहा और विमला पर लगाए जाने से मामला बिगड़ गया है. वहीं, दुर्गावती के दबाव और ब्लैकमेल के बीच सिद्धू को अपनी मां और स्नेहा में से किसी एक को चुनने की स्थिति में पहुंचना पड़ेगा. वहीं, स्नेहा खुद पर लगे आरोपों को गलत साबित करने की कोशिश करेगी और इस मुश्किल घड़ी में विमला का साथ देगी. दूसरी तरफ, घर के बाकी सदस्य और विरोधी इस पूरे मामले का फायदा उठाकर गंगा माई और उनकी बेटियों के लिए नई मुश्किलें खड़ी करने की साजिश रचेंगे. 

‘तुम से तुम तक’
जी टीवी के पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में अनु और आर्यवर्धन को लेकर बड़ा इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलेगा. तमाम गलतफहमियों और पारिवारिक कलह के बाद दोनों आखिरकार घर छोड़कर चले जाएंगे. उन्हें जाता देख गायत्री मां पूरी तरह टूट जाएंगी. घर से निकलने के बाद अनु और आर्य सहारा लेने के लिए पुष्पा के बस्ती वाले घर पहुंचेंगे और वहां से अपनी नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश करेंगे. वहीं, हर्ष को अपनी गलतियों का एहसास होगा और वो आर्य के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए उसे घर वापस आने के लिए मनाएगा. दूसरी तरफ, इन सबके बीच रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा. अनु अपने भाइयों यश और हर्ष को राखी बांधेगी. वहीं, मीरा और मानसी अभी भी अनु को आर्य की जिंदगी से दूर करने की साजिश में लगी हैं. दोनों अनु के ‘राजनंदिनी’ वाले डर का फायदा उठाने की कोशिश करेंगी.

ये भी पढ़ें:- ‘मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी हूं…’, जन्नत जुबैर के बर्थडे पर शिवांगी जोशी ने लुटाया प्यार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner