रियलिटी शो ‘बिग बॉस मराठी 5’ में अपनी केमिस्ट्री से सुर्खियां बटोरने वाली निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है. करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब दोनों के रिश्ते में दरार आने की खबरें सामने आ रही हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद उनके ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं. वहीं, अरबाज पटेल और निक्की तंबोली की एक क्रिप्टिक पोस्ट ने भी इन खबरों को और हवा दे दी है.
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इसके साथ ही अरबाज पटेल ने चीटिंग से जुड़ा एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘अपने पार्टनर को धोखा देना, फिर घर लौटकर उसकी आंखों में आंखें डालकर ये कहना कि ‘मैं तुमसे प्यार करती हूं’, ये डिसरिस्पेक्ट का एक अलग ही लेवल है. मैंने जो कहा, सो कहा.’
निक्की तंबोली ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
अरबाज के इस पोस्ट के तुरंत बाद निक्की तंबोली ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘सच जो वो नहीं बताते. अफेयर्स इसलिए नहीं होते कि कोई नया व्यक्ति आकर्षक लग रहा है, बल्कि इसलिए होते हैं क्योंकि कोई पुराना व्यक्ति अपने वादों का सम्मान करना बंद कर देता है.’
बता दें कि अरबाज और निक्की ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. हालांकि, निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने अपने ब्रेकअप को अभी तक कंफर्म नहीं किया है और न ही ब्रेकअप की खबरों पर कोई रिएक्शन दिया है. ऐसे में हर कोई ये कयास लगा रहा है कि कपल के बीच में आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया.
ये भी पढ़ें:- ‘टॉक्सिक’ को मिले निगेटिव रिव्यू, सपोर्ट में आए ऋषभ शेट्टी, यश की तारीफ में कहा ये
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की लव स्टोरी
गौरतलब है कि निक्की और अरबाज की पहली मुलाकात रियलिटी शो ‘बिग बॉस मराठी 5’ के दौरान हुई थी. शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. निक्की ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो शो में जाने से पहले ही तय करके गई थीं कि उन्हें वहां एक पार्टनर चाहिए. स्टेज पर अरबाज को देखते ही उन्हें महसूस हो गया था कि शायद वही उनके लिए सही इंसान हैं.
2 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे
शो खत्म होने के बाद भी दोनों का रिश्ता लगातार चर्चा में रहा. करीब दो साल तक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते नजर आते थे.
यही वजह है कि अब दोनों के अनफॉलो करने और क्रिप्टिक पोस्ट के बाद उनके फैंस भी हैरान हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी हूं…’, जन्नत जुबैर के बर्थडे पर शिवांगी जोशी ने लुटाया प्यार

