banner

RJD का हल्ला बोल! नकली AK 47 लेकर पटना की सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्‍तेमाल; हिरासत में तेजस्‍वी यादव



Bihar; RJD March To Raj Bhavan: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पटना में राजभवन की ओर पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और बिहार में छात्रों व युवाओं को हो रही परेशानियों जैसे मुद्दों को उठाया। 

इस बीच तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन की ओर पैदल मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों नकली AK-47 लेकर मार्च किया। वहीं, वाटर कैनन के इस्तेमाल पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार तीखा हमला किया। प्रदर्शन को उग्र होते देख पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया।

यह मार्च आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा राज्य में परीक्षा प्रणाली के कथित पतन और कानून व्यवस्था की स्थिति के विरोध में राजभवन तक विरोध मार्च की घोषणा के बाद आयोजित किया गया था। इस बीच प्रदर्शन को उग्र होते देख पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया। 

सरकार को झुकना ही पड़ेगा-तेजस्वी यादव

बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव ने कहा ‘यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है… इससे (वाटर कैनन) कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है। अब सरकार को झुकना ही पड़ेगा। ऐसे काम नहीं चलेगा।’

पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्‍तेमाल

वहीं, राजभवन की ओर पैदल मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं, पदयात्रा में भाग लेने वाले आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि देशभर के छात्र और युवा, विशेष रूप से बिहार में, बार-बार होने वाले पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर नाराज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner