Jana Nayagan OTT Release Date: तमिलनाडु के सीएम विजय पिछले 7 महीनों से फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चा में थे. उनकी इस फिल्म को सीबीएफसी बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहा था. मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था लेकिन भी इसकी रिलीज में देरी हुई. ऐसे में फिल्म जब सिनेमाघरों में आई तो इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. इसी के साथ ही अब फिल्म की थिएटर के बाद ओटीटी रिलीज का भी ऐलान कर दिया गया है. इसकी डेट रिवील की गई लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है और फैंस के लिए बुरी खबर भी है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
कब और कहां देख सकते हैं ‘जन नायकन’?
थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की ओटीटी रिलीज का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 के इंस्टाग्राम से ऐलान किया गया है. फिल्म को जी5 पर देख सकेंगे. इसे 21 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है. इस ऐलान के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. इंस्टाग्राम पर फिल्म के अलग-अलग ट्रेलर वीडियो भी शेयर किए गए हैं, जो कि पहले से भी धांसू लग रहा हैं.

यह भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया ‘रास’
लेकिन इसमें है एक ट्विस्ट…
दरअसल, सीएम विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान एक ट्विस्ट के साथ किया गया है, जो कि फिलहाल के लिए फैंस के लिए बुरी खबर हो सकती है. इसे अभी तमिल भाषा में रिलीज किए जाने का ऐलान किया गया है. ऐसे में बाकी की भाषाओं में अभी फिल्म को बाद में रिलीज किया जाएगा. विजय की फैन फॉलोइंग कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और नॉर्थ में तो खूब है. हिंदी के दर्शक इसका ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में बाकी के दर्शकों को अभी और भी इंतजार करना होगा. लेकिन अगर अंग्रेजी सब टाइटल के साथ आप देखना चाहते हैं तो देख सकते हैं.
‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर हिट थी या फ्लॉप?
बहरहाल, अगर तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 322.56 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, इसका इंडिया नेट कलेक्शन 196.68 करोड़ और ओवरसीज में 93.50 करोड़ कमाए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया. कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े लेकिन बजट के लिहाज से ये फ्लॉप रही. क्योंकि कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 350 करोड़ था. जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 322.56 करोड़ रहा. ये ना तो वर्ल्डवाइड और ना ही नेट कलेक्शन के लिहाज से बजट वसूल पाई. ऐसे में कमर्शियली इसे फ्लॉप कहना गलत नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: 15 साल से नहीं दी एक भी हिट, अब ‘आवारापन 2’ ने पार लगाई इमरान हाशमी की नैया?
‘जन नायकन’ के बारे में
बहरहाल, अगर फिल्म ‘जन नायकन’ के बारे में बात की जाए तो इसमें सीएम विजय लीड रोल में हैं और वो अकेले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते नजर आते हैं और जनता की सेवा करते दिखते हैं. फिल्म में एक्शन के साथ रोमांस भी देखने के लिए मिलता है. फिल्म में विजय के अपोजिट पूजा हेगड़े भी अहम रोल में हैं. वहीं, विलेन की भूमिका में एक्टर बॉबी देओल हैं.


