सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. शो में कौन-कौन से सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेंगे, इसे लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं. अब शो में एक और नाम कंफर्म हो गया है. सलमान खान के शो में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री होने वाली है.
‘बिग बॉस 20’ में नजर आएंगी रीति तिवारी
‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री करने वाली कंफर्म कंटेस्टेंट हैं. बता दें कि रीति एक पॉपुलर सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर हैं. वो लगातार म्यूजिक बना रही हैं, जिसमें कवर सॉन्ग्स के साथ-साथ उनके ओरिजिनल गाने भी शामिल हैं. साल 2024 में उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर पॉलिटिक्स में भी कदम रखा.
🚨 Rhiti Tiwari is confirmed contestant to enter the Bigg Boss 20.
For those who don’t know, Rhiti is the daughter of actor, singer and politician Manoj Tiwari and his first wife Rani Tiwari.
Rhiti is a singer, songwriter and composer, she has been actively creating music,… pic.twitter.com/LyOtz3SRe5
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 1, 2026
रिया अहीर की होगी ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री?
बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने शो के दो कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील किए हैं. इनमें पहली कंटेस्टेंट रिया अहीर हैं, जबकि दूसरी एक्ट्रेस लव गिल हैं. हालांकि, दोनों में से किसी एक को ही ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री मिलेगी. जिसे फैंस के सबसे ज्यादा वोट्स मिलेंगे, वही शो का हिस्सा बनेगा.
ये भी पढ़ें:-‘इरुमुडी’ ने रचा इतिहास, बनी साल की पहली 100% प्रॉफिट कमाने वाली तेलुगु फिल्म
कौन-कौन ले सकता है शो में एंट्री?
‘बिग बॉस 20’ के कंफर्म कंटेस्टेंट्स में एक्टर रोहेड खान और बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी का नाम भी शामिल है. वहीं, शो में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, खुशी दुबे, गीता बसरा, शौविक चक्रवर्ती, अमन गांधी और अर्शिफा खान जैसे सेलेब्स के भी नजर आने की खबरें हैं. हालांकि, शो के मेकर्स ने अभी तक इन सेलेब्स की एंट्री को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. ऐसे में कंफर्म लिस्ट के लिए दर्शकों को शो के प्रीमियर का इंतजार करना होगा.
कब और कहां देखें शो?
‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को रात 9 बजे होगा. शो को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देखा जा सकेगा. खास बात ये है कि इसका हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन भी एक साथ रिलीज होगा.
ये भी पढ़ें:- ‘महिलाओं के कम कपड़े पहनने में क्या दिक्कत है?’, कृति सेनन के ऐड विवाद पर रघु राम ने तोड़ी चुप्पी

