अजय देवगन की ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया. वहीं अब इस फिल्म ने अपना थिएट्रिकल रन पूरा कर लिया है. इसी के साथ अब ये कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने की तैयारी कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘धमाल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां स्ट्रीम होगी?
‘धमाल 4′ ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?
जो लोग अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में नहीं देखे पाए वे अब इसे घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे. दरअसल ‘धमाल 4’ की ओटीटी रिलीज डेट लॉक हो गई है. दरअसल 123 तेलुगू की रिपोर्ट के मुताबिक इंद्र कुमार निर्देशित ये फिल्म 4 सितंबर, 2026 को नेटफ़्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है. 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धमाल 4’ थिएटर्स में आठ हफ्ते चलने के बाद अब ओटीटी पर आ रही है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर घर बैठे दर्शक इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स देते हैं.
हालांकि मेकर्स और प्लेटफॉर्म ने अभी तक ‘धमाल 4’ की ओटीटी रिलीज की डेट कंफर्म नहीं की है.
ये भी पढ़ें:- ‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग वीकेंड पर दी ‘KGF 2’, ‘एनिमल’ को मात, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘धमाल 4’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. ये फिल्म इस फ्रैंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक इसने भारत में 177 करोड़ की नेट कमाई की है और ये साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म है.
‘धमाल 4 के बारे में
‘धमाल 4’ को इंद्र कुमार, अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है. इसमें रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर अहम भूमिकाओं में हैं.
‘धमाल 4’ की क्या है कहानी?
धमाल 4 की कहानी एंटीक शॉप के मालिक गुड्डू और जॉनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पता चलता है कि पृथ्वी को एक छिपे हुए खजाने की जगह का पता है. उनके प्लान तब गड़बड़ा जाते हैं जब अनाड़ी समुद्री डाकू अधूरा, पृथ्वी को अगवा कर लेता है और खजाने का नक्शा नष्ट कर देता है. जल्द ही, आदि, मानव और लल्लन भी इस उथल-पुथल भरे खजाने की खोज में शामिल हो जाते हैं, जिससे मजेदार गलतफहमियां, जंगल के रोमांच, पीछा करने के सीन और “M” अक्षर के नीचे दबे रहस्यमयी खजाने को खोजने की होड़ शुरू हो जाती है.
ये भी पढ़ें:-संडे को बॉक्स ऑफिस की रेस में ‘टॉक्सिक’ रही आगे, जानें- ‘आवारापन 2’-‘इरुमुडी’ का हाल

