banner

आज डिनर में बनाएं सरसों वाले आलू की सब्जी, Anokhi Hindi News


क्या आपने कभी सरसों वाले आलू की सब्जी ट्राई की है? अगर नहीं तो आज ही डिनर में बनाएं सरसों वाले आलू की सब्जी

सामग्री
’ आलू- 4 ’ बारीक कटा प्याज- 1 ’ अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच…

Dum Aloo Recipe,  recipe, recipes in Hindi

क्या आपने कभी सरसों वाले आलू की सब्जी ट्राई की है? अगर नहीं तो आज ही डिनर में बनाएं सरसों वाले आलू की सब्जी

सामग्री
’ आलू- 4 ’ बारीक कटा प्याज- 1 ’ अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच ’ हरी मिर्च- 3 ’ कोकोनट मिल्क- 1 कप ’ कलौंजी- 1 चम्मच ’ हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच ’ गरम मसाला- 1-1/2 चम्मच ’ चाट मसाला- 1 चम्मच ’ नमक- स्वादानुसार ’ तेल- आवश्यकतानुसार
पेस्ट बनाने के लिए 
’ काली सरसों- 1/2 चम्मच ’ पीली सरसों- 1 चम्मच

विधि
दोनों सरसों को पानी में डालकर दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दें। जब सरसों अच्छी तरह से भीग जाए तो उसे पानी से निकालकर ग्राइंडर में डालें। साथ में हरी मिर्च और एक चौथाई कप पानी डालकर पीस लें। आलू को कुकर में डालकर एक सीटी लगा लें। कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें। आलू का छिलका छीलकर एक-एक इंच बड़े टुकड़े में काट लें। पैन में दो चम्मच तेल गर्म करें और उसमें आलू डालकर सुनहरा होने तक भून लें। आलू को पैन से निकाल लें और उसी पैन में बचे हुए तेल में कलौंजी डालें। जब कलौंजी चटकने लगे तो पैन में प्याज डालें और सुनहरा होने तक भून लें। पैन में अब हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक डालकर मिलाएं। अगर मसाला पैन में चिपकने लगे तो उसमें एक-दो चम्मच पानी डाल दें। दो से तीन मिनट तक मसालों को भूनें। अब पैन में सरसों का पेस्ट और एक कप पानी डालें। मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। सबसे अंत में कोकोनट मिल्क डालकर मिलाएं। धीमी आंच पर पांच मिनट पकाएं। तेज आंच पर पकाने की गलती नहीं करें, वरना कोकोनट मिल्क फट जाएगा। गैस ऑफ करें और इस मिश्रण में आलू के टुकड़े डालकर मिलाएं। रोटी, चावल या नान के साथ गर्मागर्म सर्व करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner