जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने के लिए मिलता है. शो में पहले ही दिन से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. काजल राघवानी ने निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर गंभीर आरोप लगाए तो वहीं, तेजप्रताप के साथ मथुरा में काजल ने रास भी रचाया. इसी के साथ ही अब तेजप्रताप यादव को मल्लिका शेरावत के साथ देखा गया, जहां वो उनकी भविष्यवाणी करते हुए भी नजर आए.
दरअसल, शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रहे तेजप्रताप यादव, मल्लिका शेरावत के साथ स्क्रीन पर दिखाई देने वाले हैं. अपकमिंग एपिसोड से उनका एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें वो मल्लिका शेरावत की हस्त रेखाएं देखकर उनकी भविष्यवाणी करते हुए नजर आ रहे हैं. उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है. वहीं, मल्लिका को उन्हें छेड़ते हुए भी देखा जा सकता है, जिस पर तेजप्रताप भी खूब ब्लश करते हैं.
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 ने तोड़ा ‘कॉकटेल 2’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्म
तेजप्रताप ने की मल्लिका की भविष्यवाणी
प्रोमो में देखने के लिए मिलता है कि मल्लिका शेरवत, तेजप्रताप यादव को योगा सेशन में ज्वॉइन करती हैं. इस दौरान मल्लिका ने योग के बाद तेज को अपनी हस्त रेखाएं दिखाई और इसे देख पॉलिटिशयन ने कहा, ‘आपका भविष्य बहुत उज्जवल है और खर्चा नहीं टिका पाती हैं आप.’ इस पर मल्लिका कहती हैं, ‘ये तो आपने बिल्कुल सही कहा.’
मल्लिका ने तेजप्रताप को छेड़ा, तो ब्लश करते दिखे
तेजप्रताप यादव ने आगे कहा, ‘आपको बहुत हर्ट भी करता है लोग.’ इस पर भी मल्लिका ने सहमति जताई. फिर तेज ने उनसे उनकी राशि पूछा तो उन्होंने ‘तुला’ राशि बताया. पॉलिटिशन कहते हैं कि ये राशि उनकी भी है. वो एक्ट्रेस को तुला राशि के हिसाब से पुखराज पहनने की सलाह देते हैं और कहते हैं, ‘तेज करेगा आपके सूरज को.’ इस पर इतराते हुए तेज को छेड़ते हुए मल्लिका ने कहा, ‘और कितना तेज चाहिए तेज जी?’ फिर वो भी हंसने लगते हैं. इस बीच दोनों के बीच कमाल का बॉन्ड और केमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है.
यह भी पढ़ें: तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
मल्लिका शेरावत का प्रोफेशनल फ्रंट
बहरहाल, अगर मल्लिका शेरावत के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ मे देखा गया था. इसमें वो कॉमेडियन एक्टर विजय राज के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आई थीं, दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी.


