Srinivasa Mangapuram OTT release: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने हिंदी के साथ ही अब तेलुगु में भी डेब्यू कर लिया है. उन्होंने महेश बाबू के भतीजे जया कृष्णा के साथ तेलुगु में डेब्यू किया है. जहां राशा का साउथ डेब्यू था वहीं, जया का ने फिल्म ‘श्रिनिवास मंगापुरम’ के जरिए एक्टिंग में कदम रखा. हालांकि, उनकी फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई.
हालांकि, अब इसकी ओटीटी रिलीज का भी ऐलान कर दिया गया है. फिल्म थिएटर के बाद ओटीटी पर महज 21 दिनों में ही रिलीज की जा रही है. ऐसे में चलिए बताते हैं इसे आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.
ओटीटी पर कब और कहां देखें ‘श्रिनिवास मंगापुरम’?
राशा थडानी और जया कृष्णा की फिल्म ‘श्रिनिवास मंगापुरम’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान ऑफिशियली कर दिया गया है. इसकी घोषणा ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो से की गई है. फिल्म को थिएटर में 30 जुलाई को रिलीज किया गया था. ऐसे में अब ये फिल्म 21 दिनों के बाद ही ओटीटी पर भी रिलीज की जा रही है.
यह भी पढ़ें: सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ‘हैवान’ तक 8 धांसू नई फिल्में
फिल्म ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म को 20 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. इसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी देखा जा सकता है. ये रोमांटिक लव स्टोरी वाली फिल्म है, जिसमें जया के साथ राशा स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आई हैं.
A story filled with love, pain, emotions and action! ❤️🔥
Bringing the world of #SrinivasaMangapuram to your home screens now. Do watch it and share your views! 🤗
Catch our film streaming from August 20th exclusively on @PrimeVideo#JaiKrishnaGhattamaneni #RashaThadani… pic.twitter.com/TIcRO0toQJ
— Ajay Bhupathi (@DirAjayBhupathi) August 19, 2026
डायरेक्टर अजय भूपति ने शेयर की पोस्ट
आपको बता दें कि फिल्म ‘श्रिनिवास मंगापुरम’ के डायरेक्टर अजय भूपति ने इसकी ओटीटी रिलीज की जानकारी एक्स पर शेयर की है. उन्होंने फिल्म के पोस्टर के साथ लिखा, ‘एक कहानी, जिसमें प्यार, दर्द, इमोशन और एक्शन है. आपकी घर की स्क्रीन पर आ रही है श्रिनिवास मंगापुरम. जरूर देखथें और अपने विचार साझा करें.’
यह भी पढ़ें: 13 सालों में राजपाल यादव को हुआ 250 करोड़ का नुकसान, बोले- मुझे कोई पैसे से नहीं खरीद सकता
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही ‘श्रिनिवास मंगापुरम’
गौरतलब है कि तेलुगु फिल्म ‘श्रिनिवास मंगापुरम’ थिएटर रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन जया और राशा की केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा था. हालांकि, फिल्म कमर्शियली फ्लॉप साबित हुई. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 6.56 करोड़ तो इंडिया नेट कलेक्शन 5.55 करोड़ किया था. ये फिल्म ओवरसीज में सिर्फ 33 लाख रुपये ही कमाने में सफल हो पाई थी.
वहीं, कोईमोई के अनुसार, ‘श्रिनिवास मंगापुरम’ का बजट करीब 20 करोड़ था. इस लिहाज से ये बजट के जितनी कमाई करने में भी कामयाब नहीं हो पाई थी.
‘श्रिनिवास मंगापुरम’ के बारे में
बहरहाल, ‘श्रिनिवास मंगापुरम’ के बारे में बात की जाए तो इसका निर्देशन अजय भूपति ने किया है और इसका डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया है. फिल्म को प्रोड्यूस पी किरण ने किया है. राशा और जया की ये डेब्यू फिल्म थी. हालांकि, राशा की दूसरी फिल्म थी. इसके पहले उन्होंने फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू किया था, जो कि फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन उनकी तेलुगु की ये पहली फिल्म थी.
फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें महेश बाबू, नरेश, शाम, ब्रह्माजी, और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अहम रोल प्ले किया था. फिल्म को 30 जुलाई को रिलीज किया गया था और इसे मिक्स्ड रिव्यू मिले थे.


