
इस इंडिपेंडेंस डे पर देखने के लिए ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ एक बेहतरीन सीरीज है. नेटफ्लिक्स की ये सीरीज कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना की कहानी दिखाती है.

इसमें गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन के बहादुर एयर वॉरियर्स की कहानी दिखाई गई है, जो एक ऐसे मिशन का हिस्सा बनते हैं, जिसने इतिहास बदल दिया.

सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड ‘मिशन मजनू’ 1970 के दशक में पाकिस्तान के अंदर एक सीक्रेट मिशन पर गए भारतीय जासूस की कहानी है. फिल्म में देशभक्ति के साथ जासूसी, रोमांस और सस्पेंस भी देखने को मिलता है.

‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की जिंदगी से इंस्पायर्ड है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने मुश्किलों का सामना करते हुए भारतीय वायुसेना में अपनी जगह बनाई और कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में सेवा दी.

अगर आपको स्पाई थ्रिलर पसंद हैं तो ‘सारे जहां से अच्छा’ आपको पसंद आ सकती है. ये सीरीज इंटेलिजेंस, बलिदान और देश के लिए ड्यूटी की कहानी दिखाती है. इसमें उन एजेंट्स की जिंदगी दिखाई गई है, जो भारत के हितों की रक्षा के लिए दुश्मन के इलाके में काम करते हैं.

बिलाल सिद्दीकी के नॉवेल पर बेस्ड ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ एक एक्स इंटेलिजेंस ऑफिसर की कहानी है, जो एक खतरनाक रेस्क्यू मिशन के लिए दोबारा मैदान में उतरता है. सीरीज में स्पाई, एक्शन और पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिलता है.

‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ एक बेहतरीन थ्रिलर ड्रामा है. इसमें मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम ऑफिसर और एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी सिंडिकेट के बीच का संघर्ष दिखाया गया है.
Published at : 14 Aug 2026 10:08 AM (IST)


