बिहार में सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन बनने का इंतजार कर रहे हैं, उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. बिहार विद्यालय समिति (BSEB) की ओर से विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 आयोजित करने का फैसला लिया गया है. शिक्षा विभाग से मिले निर्देशों के बाद समिति ने इसका कार्यक्रम तय किया है. पात्रता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आगे होने वाली लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.
दरअसल, उम्मीदवार लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं. बहाली की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन भी हो चुके हैं. हाल ही में पटना में हुए छात्र आंदोलन के दौरान भी उम्मीदवारों ने जल्द लाइब्रेरियन भर्ती निकालने की मांग उठाई थी. वहीं सरकार की ओर से इस पर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया गया था.
19 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगी परीक्षा
बिहार विद्यालय समिति परिसर के अनुसार पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 के बीच किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा. परीक्षा की विस्तृत जानकारी, परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश और दूसरी जरूरी सूचनाएं बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी.
15 सितंबर से भर सकेंगे फॉर्म
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बोर्ड की ओर से जारी होने वाली विज्ञप्ति में पात्रता और शर्तों को देखना होगा.
BLIS डिग्री वाले उम्मीदवार दे सकेंगे परीक्षा
विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा में बीएलआईएस यानी बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को भी शामिल होने की जानकारी दी गई है. लाइब्रेरी साइंस में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे. हालांकि उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखना होगा.
ये भी पढ़ें-UP PET 2026 में आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 7 सितंबर तक मौका
दिसंबर के आखिरी सप्ताह में आ सकता है रिजल्ट
बिहार बोर्ड ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का रिजल्ट दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी करने का टारगेट रखा है. जिसका मतलब है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद इसी महीने के आखिरी सप्ताह तक रिजल्ट जारी करने की योजना है. बोर्ड की ओर से आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, फीस और दूसरे जरूरी नियमों से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी.
2008 के बाद से भर्ती का हो रहा था इंतजार
बिहार पुस्तकालयाध्यक्षों की नियमित बहाली को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. आखिरी बार 2008 में पुस्तकालयाध्यक्षों की बहाली हुई थी. इसके बाद से भर्ती की लगातार मांग उठती रही है. लाइब्रेरियन पदों पर बहाली की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने अलग-अलग समय पर प्रदर्शन किया. हाल ही में हुए छात्र आंदोलन में भी यह मुद्दा उठाया गया. इसके बाद अब पात्रता परीक्षा के आयोजन की घोषणा की गई है.
ये भी पढ़ें-रील्स से गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन परेशान क्यों, 24 घंटे में क्यों बदला फैसला?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

