banner

थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक नहीं होंगे बोर, रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज


अगस्त के महीने में इस वीक हॉलीवुड की कई मच अवेटेड फिल्में रिलीज होने वाली हैं. रोमांटिक कॉमेडी से लेकर एक्शन थ्रिलर तक ये फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. यहां इस हफ्ते सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट दी गई है. 

‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर 
‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ एक अमेरिकी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है. इसमें अमेलिया ईव, लिन शाये और ब्रैंडन पेरिया जैसे कलाकार नजर आएंगे. इसे जैकब चेस ने निर्देशित किया है. फिल्म की कहानी लैम्बर्ट परिवार की बजाय एक नए खतरे और ‘द फर्दर’ की दुनिया पर बेस्ड  है.  ये फिल्म 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक नहीं होंगे बोर, रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज

‘वन नाइट ओनली’
‘वन नाइट ओनली’ एक अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे 21 अगस्त को में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. इस फिल्म का निर्देशन विल ग्लक ने किया है. ये फिल्म न्यूयॉर्क शहर पर बेस्ड है. कहानी दो ऐसे अकेले अजनबियों के बारे में है.

थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक नहीं होंगे बोर, रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज

‘म्यूटिनी’
‘म्यूटिनी’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन जीन-फ्रांकोइस रिचेट ने किया है और इसमें जेसन स्टैथम लीड रोल में हैं. फिल्म जो 21 अगस्त 2026 को थिएटर में रिलीज होगी. कहानी एक एक्स स्पेशल फोर्सेस ऑपरेटिव के बारे में है, जिसे एक अरबपति की मौत के मामले में फंसाए जाने के बाद भागने पर मजबूर होना पड़ता है. 

ये भी पढ़ेंः ‘खलीफा’ से लेकर ‘इरुमुडी’ तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में

‘टोनी’
‘टोनी’ फिल्म भी 21 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी. ये एक अमेरिकी बायोग्राफिकल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे मैट जॉनसन ने निर्देशित किया है. ये फिल्म मशहूर शेफ और राइटर एंथोनी बॉर्डेन के जीवन के शुरुआती दौर पर बेस्ड है. फिल्म में डोमिनिक सेसा लीड में हैं.

‘लैंटर्न्स’
‘लैंटर्न्स’ एक लाइव-एक्शन सीरीज है जो ग्रीन लैंटर्न हैल जॉर्डन और नए रिक्रूट जॉन स्टीवर्ट की कहानी है. दोनों अमेरिका के पास के इलाके में एक मर्डर केस की इनवेस्टिगेशन करते हैं.  शुरुआत में मामला एक सिंपल क्राइम जैसा लगता है, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर इसके पीछे एक बड़ा और खतरनाक राज सामने आने लगता है. ये 17 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.

थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक नहीं होंगे बोर, रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज

‘आउटर बैंक्स सीजन 5’
एडवेंचर मिस्ट्री सीरीज ‘आउटर बैंक्स’ का 5वां और आखिरी सीजन 20 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है.  इस आखिरी सीजन में टोटल 10 एपिसोड हैं.

‘एवरेज जो सीजन 2’
डार्क कॉमेडी और क्राइम-ड्रामा सीरीज ‘एवरेज जो’ का सीजन 2 आज, 19 अगस्त को पैरामाउंट प्लस पर रिलीज हो रहा है. इस सीजन में प्लंबर जो वाशिंगटन (ड्योन कोल) और उसके दोस्तों की मुसीबतें और अधिक बढ़ने वाली हैं.

‘टॉय स्टोरी 5’
एनिमेटेड फिल्म ‘टॉय स्टोरी 5’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन एंड्रयू स्टैंटन ने किया है. ये कहानी बॉनी के बारे में है, जो एक नए डिजिटल डिवाइस से बहुत ज़्यादा जुड़ जाती है. अब ये 18 अगस्त को प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर रिलीज हो रही है.

ये भी पढ़ेंः ‘वेलकम टू द जंगल’ से ‘चेन्नई लव स्टोरी’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner