banner

TV Serials Spoiler: राही-प्रेम के रिश्ते में बढ़ी गलतफहमी, सारिका की साजिश में फंसेगी वसुधा-चंद्रिका


टीवी शोज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ड्रामा भी तेज होता जा रहा है. आने वाले एपिसोड्स में कुछ किरदारों के सामने नई चुनौतियां खड़ी होंगी, तो कहीं रिश्तों की परीक्षा होगी. कई शोज में साजिशें और गलतफहमियां कहानी को नया मोड़ देंगी. ऐसे में अपने पसंदीदा टीवी सीरियल्स के अपकमिंग ट्विस्ट जानने के लिए पढ़ें ये लेटेस्ट स्पॉइलर्स.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में राही और प्रेम के रिश्ते में गलतफहमियां और बढ़ती नजर आएंगी. राही एक बार फिर अपनी परेशानियों का जिम्मेदार अनुपमा को ठहराएगी. वहीं, ईशानी और प्रेरणा के रिश्वत के आरोपों के बीच अनुपमा मीडिया के सामने इन खबरों को झूठ बताएगी, जिससे प्रेम का दिल टूट जाएगा. दूसरी ओर, प्रेम के कैफे में हंगामा करने पर अनुपमा ईशानी को जमकर फटकार लगाएगी और गलत चीज का साथ न देने का फैसला करेगी. इस पूरे मामले के पीछे मोटीबा की चाल है, जिन्होंने अनुपमा के सामने शर्त रखी है कि बेटी की खुशी के लिए उसे कुकिंग कॉम्पटीशन से पीछे हटना होगा. प्रेम इस सच्चाई से अनजान है, जिससे दोनों के बीच दूरियां और बढ़ेंगी. 

‘वसुधा’
जी टीवी के शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में चौहान हाउस में साजिशों का नया दौर देखने को मिलेगा. सारिका वसुधा और चंद्रिका के खिलाफ ऐसी चाल चलेगी, जिससे दोनों के हाथ एक बड़ा मौका निकलने का खतरा पैदा हो जाएगा. इस साजिश से घर का माहौल भी खराब हो जाएगा और देवांश, प्रभात, दिव्या और संतोष भी परेशान नजर आएंगे. वहीं, सारिका की चाल से वसुधा और चंद्रिका के सामने नई मुश्किलें खड़ी होंगी. अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि क्या वसुधा अपनी सूझबूझ से सारिका की साजिश को नाकाम कर पाएगी. क्या वह चंद्रिका के सम्मान और चौहान परिवार को किसी बड़े नुकसान से बचा पाएगी, ये देखना दिलचस्प होगा. 

ये भी पढ़ें:- ‘पापा की परमिशन तो लेनी पड़ेगी…’, डेटिंग पर बोलीं रवि किशन की बेटी रीवा, रखी ये बड़ी शर्त

‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के आने वाले एपिसोड में स्नेहा और सिद्धू की जिंदगी में बड़ा मोड़ आने वाला है. बिट्टू जेल से बाहर आ गया है, जिसे देखकर स्नेहा हैरान रह जाएगी. इसके बाद स्नेहा और सिद्धू अपने रिश्ते को एक नई शुरुआत देने के लिए मंदिर पहुंचेंगे और भगवान का आशीर्वाद लेंगे. वहीं, अपनी बेटियों की परेशानियों को लेकर गंगा माई काफी चिंतित हैं. वो पंडित जी से अपनी बेटियों की खुशियों के लिए उपाय पूछेंगी, जिसके बाद उन्हें एक खास उपाय बताया जाएगा. दूसरी तरफ, परिवार के विरोधी स्नेहा और सिद्धू को अलग करने के लिए नई साजिश रचेंगे और दोनों पर काला जादू करने का झूठा आरोप लगाने की तैयारी करेंगे. 

‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में मीरा की चाल से आर्या की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. मीरा ऐसा चक्रव्यूह रचेगी, जिसमें आर्या बुरी तरह फंस जाएगा और परिवार के सामने उसके खिलाफ बड़ी गलतफहमी पैदा हो जाएगी. अपनों का बदला रवैया देखकर आर्या अंदर से टूट जाएगा. वहीं, अनु इस पूरे मामले की सच्चाई जानने की कोशिश करेगी. दूसरी तरफ, मीरा मौके का फायदा उठाकर परिवार के बाकी सदस्यों को भी आर्या के खिलाफ भड़काएगी. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनु मीरा की साजिश का पर्दाफाश कर आर्या को बेगुनाह साबित कर पाएगी. 

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में विरानी परिवार में सगाई पार्टी के बाद तनाव बढ़ता नजर आएगा. मिहिर की गैरमौजूदगी पर तृप्ति, समाइरा और सिड सवाल उठाएंगे, वहीं तुलसी को शक होगा कि परिवार उससे मिहिर को लेकर कोई बड़ा सच छिपा रहा है. इसी बीच दीदी भाई की नॉन-वेज खाने की मांग से भी शान्ति निकेतन में हंगामा मच जाएगा. दूसरी तरफ, करण समाइरा को भगवान गणेश की मूर्ति देकर माता-पिता के प्यार और त्याग का महत्व समझाएगा. वहीं, तुलसी द्वारा वैष्णवी को घर की बड़ी जिम्मेदारियां सौंपने से परिवार में पहले से चल रही नाराजगी और बढ़ेगी. समाइरा और सिड भी रिश्तों में दरार डालने की अपनी साजिश को आगे बढ़ाएंगे.

ये भी पढ़ें:- ‘हीरो की हॉररइन’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner