banner

रेसिपी : त्‍योहार पर टमाटर की बर्फी से कराएं सबका मुंह मीठा, Recipe Hindi News


त्‍योहारों का मौका है तो घर में कुछ मीठा जरूर बनता है। घर आए मेहमानों को अगर कुछ हट के सर्व करना चाहते हैं तो आज की यह रेसिपी खास आपके लिए है। आज हम आपके लिए लेकर आए है टमाटर की बर्फी की रेसिपी।…

tamatar ki barfi

त्‍योहारों का मौका है तो घर में कुछ मीठा जरूर बनता है। घर आए मेहमानों को अगर कुछ हट के सर्व करना चाहते हैं तो आज की यह रेसिपी खास आपके लिए है। आज हम आपके लिए लेकर आए है टमाटर की बर्फी की रेसिपी। यह बनाने में बेहद आसान है और समय भी ज्‍यादा नहीं लगता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्‍यादा झंझट या तैयारी करने की भी जरूरत नहीं है। 

  • 3-4 लाल टमाटर
  • 1 कटोरी नारियल का बूरा
  • 1 कटोरी चीनी
  • 1 छोटा चम्‍मच इलायची पाउडर
  • 3 छोटा चम्‍मच घी
  • 2 छोटा चम्‍मच कटे हुए मेवे

विधि 

सबसे पहले टमाटर को धोकर मिक्‍सर में डाल के पेस्‍ट बना लें। एक पैन में घी गरम करें और उसमें टमाटर का पेस्‍ट डाल दें। गैस को धीमी आंच पर कर दें और धीरे-धीरे टमाटर को चलाती रहें। जब इसका रंग बदलने लगे तब इसमें शक्‍कर डालकर अच्‍छे से मिलाएं। साथ में नारियल का बूरा भी डाल दें। जब यह थोड़ा गाढ़ा होने लगे तब इसमें कटे हुए मेवे और इलायची पाउडर मिला दें। पूरे मिश्रण को अच्‍छे से चलाएं। जब यह गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। 

अब इसे फॉयल पेपर पर डालकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। इससे यह सेट हो जाएगा। 10 से 15 मिनट बाद इसे फ्रिज से बाहर निकाल लें। इसे मनचाहे आकार में सांचे से या चाकू से बर्फी के आकार में काट लें। आप चाहें तो ऊपर से भी सूखे बादाम, पिस्‍ता व किशमिश की गार्निशिंग कर सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner