banner

‘मैं टूट गई थी…’, ‘लॉक अप 2’ में गौरव खन्ना की एंट्री ने बिगाड़ दिया था आकांक्षा चमोला का गेम


‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना की पत्नी और ‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. शो में उन्होंने खुलासा किया था कि वो और गौरव खन्ना तलाक लेने वाले हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. शो के दौरान गौरव अपनी पत्नी आकांक्षा को सपोर्ट करने पहुंचे थे. अब आकांक्षा ने बताया है कि गौरव की एंट्री का उनके गेम पर काफी असर पड़ा था.

आकांक्षा चमोला ने किया बड़ा खुलासा
यूट्यूबर और फिल्ममेकर फराह खान हाल ही में अपने कुक दिलीप के साथ आकांक्षा चमोला के पेरेंट्स के घर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने आकांक्षा से मुलाकात की और उनके साथ काफी बातचीत की. इसी दौरान आकांक्षा ने गौरव खन्ना की ‘लॉक अप 2’ में एंट्री और अपने गेम पर पड़े उसके असर को लेकर भी खुलकर बात की. 

मैं टूट गई थी...', 'लॉक अप 2' में गौरव खन्ना की एंट्री ने बिगाड़ दिया था आकांक्षा चमोला का गेम

ये भी पढ़ें:- TV Serial Spoilers: ग्रैंड फिनाले से पहले अनुपमा की बढ़ी मुश्किलें, चंद्रिका के बड़े फैसले से हिलेगा चौहान परिवार

मुझे जो कुछ भी पता चला, वो सही नहीं था…
आकांक्षा चमोला ने बताया कि गौरव खन्ना की एंट्री के बाद उन्हें घर से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी मिली, जिसकी उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘जब मैं ‘लॉक अप’ में आई थी, तो मुझे लगता था कि घर पर सब कुछ ठीक है. लेकिन जब गौरव ने मुझे बताया कि घर पर चीजें ठीक नहीं चल रही हैं, तो मैं पूरी तरह टूट गई. मुझे जो कुछ भी पता चला, वो सही नहीं था.’ 

मैं टूट गई थी...', 'लॉक अप 2' में गौरव खन्ना की एंट्री ने बिगाड़ दिया था आकांक्षा चमोला का गेम

आकांक्षा ने आगे कहा कि उनके परिवार का भरोसा उनके लिए बहुत मायने रखता है. उन्होंने बताया, ‘दुनिया के सामने मैं जैसी हूं, उसके पीछे मेरे परिवार का भरोसा है. मुझे पता है कि मेरा परिवार जानता है कि मैं क्या कर रही हूं और उन्होंने मुझे हमेशा स्वीकार किया है. इसलिए जब मुझे ये जानकारी मिली, तो मैं लगातार सोचती रही कि आखिर हुआ क्या है. जब तक किसी को पूरी सच्चाई पता न हो, तब तक मन में सवाल चलते रहते हैं.’ 

मैं टूट गई थी...', 'लॉक अप 2' में गौरव खन्ना की एंट्री ने बिगाड़ दिया था आकांक्षा चमोला का गेम

आकांक्षा चमोला ने खोले 2 राज
बता दें कि ‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा चमोला ने अपनी जिंदगी से जुड़े दो बड़े राज खोले थे. शो के प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने खुलासा किया था कि वो और गौरव खन्ना अलग हो रहे हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. इसके अलावा बाद में आकांक्षा ने ये भी बताया था कि वो बाइसेक्शुअल हैं. उन्होंने दावा किया था कि उनका लड़कियों के साथ भी रिश्ता रह चुका है.

ये भी पढ़ें:- ‘आवारापन 2’ की सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी का जलवा, पत्नी संग छाए इमरान हाशमी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner