banner

रेसिपीः बनाएं टेस्टी दही कबाब, पढ़ें पूरी विधि, Recipe Hindi News


सामग्री


चार कप गाढ़ा दही
दो प्याज
एक अदरक का टुकड़ा
3 हरी मिर्च
आधा चम्‍मच हल्दी पाउडर
आधा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला, कसूरी मैथी
दो चम्‍मच धनिया पत्ती
एक कप…

दही कबाब (साभारः eRecipe)
  • चार कप गाढ़ा दही
  • दो प्याज
  • एक अदरक का टुकड़ा
  • 3 हरी मिर्च
  • आधा चम्‍मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला, कसूरी मैथी
  • दो चम्‍मच धनिया पत्ती
  • एक कप कॉर्नफ्लोर
  • दो टमाटर के स्लाइस
  • एक कप ब्रेड क्रम्ब्स
  • तेल
  • नमक स्वादानुसार।

विधि

दही कबाब बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में दही के साथ बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक और हरी मिर्च डाल लें। इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मैथी, गर्म मसला और धानिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 

अब कॉर्नफ्लोर डालें और बराबर भाग में बांटकर मनचाहा आकार दें। कबाब को ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें। सभी कबाब को तेल में सुनहरा होने तक तल लें। अब प्लेट में निकालकर मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner