banner

Video: ‘द ट्रेटर्स 2’ से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी


अमेजन प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. 13 अगस्त को स्ट्रीम हुए पहले तीन एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा, सस्पेंस और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिले. शो की शुरुआत 21 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई, लेकिन पहले ही दिन 4 कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया. इनमें मुनव्वर फारूकी का एलिमिनेशन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.

मुनव्वर फारूकी हुए शो से बाहर
‘द ट्रेटर्स 2’ से कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इविक्ट हो गए. शो के शुरुआती एपिसोड में ही उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स ने वोट देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया. हालांकि, एलिमिनेशन के बाद मुनव्वर ने बाकी कंटेस्टेंट्स पर जमकर निशाना साधा. दरअसल, शो के पहले ‘सर्कल ऑफ शक’ के दौरान मुनव्वर ने एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पर ट्रेटर होने का शक जताया था. इसके बाद कई कंटेस्टेंट्स ने मुनव्वर पर ही ट्रेटर की तरह खेल खेलने का आरोप लगा दिया और उन्हें वोट देकर बाहर कर दिया. 

जाते-जाते इमोशनल हुए मुनव्वर फारूकी
शो से बाहर होने के बाद होस्ट करण जौहर ने मुनव्वर से पूछा कि वो ट्रेटर थे या इनोसेंट. इस पर मुनव्वर इमोशनल हो गए और उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ गेम खेल रहा था और इसे अच्छे तरीके से खेलना चाहता था. मैं इनोसेंट हूं. यहां मौजूद लोग इनसिक्योर महसूस कर रहे थे. उन्हें लगा कि मैं उन पर भारी पड़ जाऊंगा. वो सभी डरे हुए हैं.’

लोग मुझे सॉफ्ट टारगेट कह सकते हैं…
मुनव्वर ने आगे कहा, ‘मुझे पहले से पता था कि मेरे साथ ऐसा हो सकता है. ये पहली बार नहीं है, जब मुझे निशाना बनाया गया हो. लोग मुझे सॉफ्ट टारगेट कह सकते हैं, लेकिन मैं दूसरों की इनसिक्योरटी को साफ तौर पर देख सकता हूं.’

ये भी पढ़ें- बिना शादी के बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, पवन सिंह बोले- इस खूबसूरत फैसले को सलाम

इन कंटेस्टेंट्स का भी खेल खत्म
वहीं, एक्टर दलीप ताहिल शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बने. शुरुआती टास्क के दौरान सबसे कम गोल्ड कॉइन मिलने की वजह से उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया. करण सिंह मैजिक और हरमन सिंघा को भी लोगों के शक के चलते शो से बाहर होना पड़ा. हालांकि, खेल में असली गद्दार क्रिस्टल डिसूजा, आदित्य कुलश्रेष्ठ और हरमन थे, जिसमें से सिर्फ हरमन के नाम का अंदाजा सही लगा. उनके बाहर होने के बाद, नए गद्दार के रूप में शाहनील गिल को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें- ‘आवारापन 2’ की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, इमरान हाशमी तोड़ेंगे इन 15 फिल्मों का रिकॉर्ड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner