banner

रेसिपी : प्याज की चटपटी चटनी से बढ़ाएं नाश्ते का जायका, Recipe Hindi News


हमें यकीन है कि आपने कई तरह की चटनी खाई होगी और आप बनाना भी जानती होंगी। आज हम आपको छुट्टियों में नाश्ते का जायका बढ़ाने के लिए एक और चटनी की रेसिपी बता रहे हैं। यह है प्याज की चटनी। वैसे तो…

onion chutney

हमें यकीन है कि आपने कई तरह की चटनी खाई होगी और आप बनाना भी जानती होंगी। आज हम आपको छुट्टियों में नाश्ते का जायका बढ़ाने के लिए एक और चटनी की रेसिपी बता रहे हैं। यह है प्याज की चटनी। वैसे तो प्‍याज की चटनी टमाटर के साथ बनती है, लेकिन केवल प्‍याज की चटनी भी बहुत टेस्‍टी होती है। तो आईए देखें कैसे बनती है प्याज की चटपटी चटनी।

  • 1-2 छोटा प्‍याज 
  • हरा धनियॉ 
  • 2-3 हरी मिर्च 
  • धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्‍मच जीरा 
  • एक चुटकी हींग  
  • 1/2 चम्‍मच लाल मिर्च  
  • नमक स्‍वादानुसार 

विधि

सबसे पहले प्याज को छिलकर और धोकर बारीक टुकड़ों में काट लें। हरी धनिया, हरी मिर्च को भी धोकर इसी तरह काट लें। अब मिक्सी में हरी मिर्च, हरा धनिया, प्याज, जीरा, हींग, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर पीस लें। आप चाहें तो इसमें अमचूर पाउडर और अदरक के टुकडे़ भी डाल सकती हैं। इसे दोपहर के लंच के साथ, शाम के स्नैक्स के साथ, कटलेट या प्याज के पकौड़ों के साथ सर्व कर सकती हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner