banner

रवि किशन के जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्रियों तक ने किया विश


भोजपुरी एक्टर और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन आज, 17 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

मनोहर लाल ने दी बधाई
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, ‘संसद में ऊर्जावान एवं कर्मठ सहयोगी, गोरखपुर से लोकप्रिय सांसद रवि किशन, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं.’

ये भी पढ़ेंः ‘काश वो शार्प जॉलाइन वापस मिल जाए’, फराह खान ने मनीषा कोइराला संग शेयर की पुरानी तस्वीर

शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किया पोस्ट
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, ‘गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद, सुप्रसिद्ध एक्टर रवि किशन को जन्मदिन की आत्मीय बधाई! गुरु श्री गोरक्षनाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.’

योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद एवं प्रख्यात एक्टर रवि किशन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी से आपके लिए आरोग्यता और यशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है.’

केशव प्रसाद ने भी किया विश
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, ‘प्रसिद्ध एक्टर व उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा. सांसद रवि किशन, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.’

पंकज चौधरी ने किया पोस्ट
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘प्रख्यात एक्टर एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा दीर्घायु हों.’

भूपेंद्र सिंह ने भी दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, ‘ऊर्जावान एवं कर्मशील व्यक्तित्व के धनी, गोरखपुर के जनप्रिय लोकसभा सांसद तथा हिंदी व भोजपुरी सिनेमा के मशहूर  एक्टर रवि किशन, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से आपके बेहतर स्वास्थ्य एवं जीवन की कामना करता हूं.’

सम्राट चौधरी ने शेयर किया पोस्ट
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, ‘भोजपुरी सिनेमा के प्रख्यात एक्टर एवं गोरखपुर से लोकप्रिय सांसद रवि किशन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है. आप निरंतर जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में नई ऊंचाइयां प्राप्त करें.’

ये भी पढ़ेंः Christopher Nolan कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्मThe Odyssey बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर

रवि किशन का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, रवि किशन इन दिनों फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आ रहे हैं. इससे पहले वो फिल्म ‘मां बहन’ में दिखाई दिए थे, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner