नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ अब अपने चौथे हफ्ते में पहुंच गया है. शो के कंटेस्टेंट्स ने 3 हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है और शो अब भी दिलचस्प बना हुआ है. इसी बीच आकांक्षा चमोला एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में शो के टास्क के बाद वो खतरे में थी और बाहर जाने वाली थी. लेकिन उनके सच बोलने की वजह से उन्हें इस हफ्ते सेफ कर दिया गया है, जिसके बाद उन्होंने जनता के सामने खुलकर अपनी बात रखी.
आकांक्षा चमोला हुईं सेफ
शो के तीसरे हफ्ते के आखिर में एक्टर अर्जुन कपूर जजमेंट डे पर ‘जनता की आवाज’ बनकर पहुंचे. इस बार आकांक्षा चमोला, सूफी, योगेश, हर्षद और शिवांगी खतरे में थे. वहीं फराह खान और रितेश देशमुख के पास किसी एक कैदी को सेफ करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने आकांक्षा चमोला को सच बोलने की वजह से बचा लिया और आगे के लिए उनका हौसला बढ़ाया.
इमोशनल हुईं आकांक्षा
इसी बीच आकांक्षा ने इमोशनल होकर कहा, ‘आपका बहुत धन्यवाद. आप लोगों से ये रिस्पेक्ट और भरोसा मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. कुछ महीनों में पूरे देश ने मुझे गलत समझा, क्योंकि मैं किसी की पत्नी हूं. लोगों ने मुझे और मेरे बिहेवियर को उसी नजर से देखा. हालांकि आज मैं ये सब गलतफहमी दूर कर रही हूं कि हर महिला की अलग पर्सनैलिटी होती है. मुझे बहुत खुशी है कि आपने मुझे समझा.’
ये भी पढ़ें: Katrina Kaif Photo With Boy: कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
आकांक्षा ने शो में बताए दो सच
बता दें कि शो की शुरुआत में आकांक्षा ने अपने और गौरव के रिश्ते को लेकर बड़ा सच रिवील किया था और बताया कि दोनों तलाक ले रहे हैं. करीब एक साल से आकांक्षा अलग रह रही थी और अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं. इसके अलावा शो में उनका दूसरा सीक्रेट सामने आया कि वो बाईसेक्सुअल है. आकांक्षा ने भी ये माना और हिम्मत करके सभी को सच बता दिया कि शादी से पहले वो बाईसेक्सुअल थीं. वो लड़कियों के साथ रिश्ते में भी रही है, हालांकि शादी से पहले ये बात गौरव को पता थी.
गौरव को बच्चों से प्यार हैं
इसके आलावा उन्होंने बताया कि वो बच्चा नहीं चाहती है, लेकिन गौरव को बच्चों से बहुत प्यार हैं. वो उनकी इच्छा पूरी नहीं कर सकती, इसीलिए वो नहीं चाहती कि गौरव उनकी वजह से समझौता करें. वहीं बात करें गौरव और आकांक्षा के रिश्ते की, दोनों ने साल 2016 में शादी की थी और करीब 10 सालों तक वो एक दूसरे के साथ रहे.
ये भी पढ़ें: जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं



