यूपी चकबंदी विभाग में MTS भर्ती, 8वीं पास युवा 2 सितंबर तक करें आवेदन


उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चकबंदी विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकली है. उत्तर प्रदेश रोजगार संगम पोर्टल के जरिए इस आउटसोर्सिंग भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस भर्ती के तहत अलग-अलग जिलों में कुल 81 पदों को भरा जाएगा. एलिजिबल उम्मीदवार 2 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं इस भर्ती की खास बात यह है कि भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से फीस नहीं ली जाएगी. 

81 पदों पर होनी है भर्ती

उत्तर प्रदेश चकबंदी विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 81 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. भर्ती विभाग की ओर से सीधे नहीं बल्कि थर्ड पार्टी के माध्यम से आउटसोर्सिंग के आधार पर की जा रही है. चयनित उम्मीदवारों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में काम करने का अवसर मिलेगा; इन पदों पर बस्ती, सिद्धार्थ नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, प्रयागराज, ललितपुर, चित्रकूट, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी और अमेठी सहित अलग-अलग जिलों में काम करना होगा. 

8वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं कक्षा पास होना जरूरी है. इसके साथ उम्मीदवार के पास काम का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए. यानी केवल शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि निश्चित काम का एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों की उम्र 20 वर्ष से कम और 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आयु की गणना भर्ती के निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें-राजस्थान में 76 हजार टीचर्स को घंटे के हिसाब से मिलेगी सैलरी, जानें कैसे होगी भर्ती

2 सितंबर तक आवेदन का मौका 

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 2 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित पात्रता और दूसरी शर्तों की जानकारी देखने की सलाह दी गई ताकि आवेदन करते समय किसी तरह की परेशानी न हो.

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले sewayojan.up.nic.in वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद नए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके संबंधित एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन करना होगा.
  • अब आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे.
  • फाॅर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-डाक विभाग में निकली 25 हजार से ज्यादा नौकरियां, 10वीं पास करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner