\

टैरो राशिफल 3 सितंबर 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगी पुराने कर्जों से मुक्ति, वृषभ की खुलेगी किस्मत; जानें मेष से मीन का भाग्य


Tarot Rashifal 3 September 2026: सितंबर महीने का यह गुरुवार सभी 12 राशियों के लिए कानूनी राहत, व्यापारिक उन्नति और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, यह जानने के लिए हमने बात की प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (अजमेर) से.

आज सिंह राशि वालों को पुराने कर्जों से मुक्ति और धनु राशि के जातकों को कारोबार में शानदार उन्नति मिलेगी, वहीं कर्क राशि के लोगों को व्यावसायिक कागजातों की जांच में और मकर राशि वालों को दांपत्य जीवन में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को अपनी मेहनत के लिए खूब सराहना मिलेगी. लेकिन, आज आपको शत्रुओं के मन में आपके लिए ईर्षा भी अधिक रहेगी. तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नही होगी.

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज कामयाबी के रास्ते खुल रहे हैं. साथ ही आज आपको नए संबंधों से फायदा होगा. आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आयेगा. आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों का आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को फिलहाल, कोई नया सौदा करते समय कागजात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, कामकाज में अड़चनें आयेंगी. जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोगों को आज अपने सभी कानूनी मामलों का निपटारा करने की जरूरत है. दरअसल, आज शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा. ऋणों का पुर्ण भुगतान भी होगा.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों के जीवन में आज तेजी से और परिवर्तन होंगे. यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के लोगों को फिलहाल, आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है. इतना ही नहीं आज आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा. साथ ही आज आपके प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशिवालों के मन में उत्साह का संचार रहने वाला है. लेकिन, फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी. आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए वर्तमान स्थिति अनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है. इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं. आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातक आज पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है. मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों को फिलहाल, व्यावहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है. असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आयेगी.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि फिलहाल, आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है. किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेंगी.

कुंडली में कमजोर ‘गुरु’ बिगाड़ता है करियर? शिक्षक दिवस पर जरूर आजमाएं ये 5 असरदार उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner