बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म ‘गांधारी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं हैं. इसमें मां बनी तापसी अपनी गुमशुदा बच्ची की खोज करती हुई नजर आएंगी और कई दमदार एक्शन सीन्स वो करती हुई दिखाई देंगी. मंगलवार को तापसी की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ट्रेलर काफी धांसू और फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला नजर आ रहा है.
रिलीज हुआ ‘गांधारी’ का धांसू ट्रेलर
तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी सिनेमाघरों में न रिलीज होकर सीधे ओटीटी पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म को दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे. नेटफ्लिक्स इंडिया ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘एक मां, एक बेटी और बहरूपियों का शहर. गांधारी आ रही है सबकी पोल खोलने.’
इस फिल्म में तापसी पन्नू एक मां का किरदार निभा रही हैं. वो अपनी गुमशुदा बच्ची की तलाश में निकली है. लेकिन, दिलचस्प बात ये है कि वो ये काम आंख पर पट्टी बांधकर और काला चश्मा लगाकर करती हुई नजर आती हैं. तापसी अपनी बेटी मिष्टी के साथ ट्रेन में सफर कर रही होती हैं तभी उसे कोई किडनैप कर लेता है. बच्ची से बिछड़ने का गम तापसी के चहेरे पर साफ झलकता है. वो अपनी बच्ची की काफी तलाश करती हैं, पुलिस में भी शिकायत करती हैं.
ये भी पढ़ें: 300 रुपये थी पहली कमाई, अब करोड़ों की मालकिन हैं डेजी शाह, ठुकरा चुकी हैं सलमान संग काम करने का ऑफर
तापसी ट्रेलर में एक डायलॉग बोलती हुई नजर आती है- ‘महाभारत में गांधारी ने अपने पति के लिए आंखों पर पट्टी बांधी थी. तू अपनी बच्ची के लिए बांधेगी.’ जब बच्ची का कोई अता पता नहीं चलता है तो वो खुद उसकी तलाश में निकल पड़ती हैं और अपने दुश्मनों से दो-दो हाथ करती हैं.
कब रिलीज होगी ‘गांधारी’?
गांधारी में तापसी पन्नू के साथ इश्वक सिंह, जतिन सरना, छाया कदम, मीता वरिष्ठ और स्वास्तिका मुखर्जी जैसे कलाकार भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म का डायरेक्शन देवाशीष मखीजा ने किया है. नेटफ्लिक्स पर सस्पेंस, इमोशंस से भरी ये फिल्म 3 सितंबर 2026 को रिलीज की जाएगी.
इसकी कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है. हाल ही में फिल्म एक विवाद में भी आ गई थी. दरअसल इसकी राइटर पर मुंबई के एक लेखक कल्याण बांदी ने कहानी चुराने का आरोप लगाया था. लेकिन, मेकर्स ने इन आरोपों को गलत ठहराया था.
ये भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, ‘वेलकम टू द जंगल’ को दी मात


