
एक्टर अजय देवगन फिल्मों के अलावा अब टीवी में भी काम कर रहे हैं. वो शो ‘क्राइम पेट्रोल’ होस्ट करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने अनूप सोनी को रिप्लेस किया है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्राइम पेट्रोल होस्ट करने के लिए उन्हें 90 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं.

सलमान खाम काफी टाइम से बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं. शो होस्ट करने के लिए वो 120 से 250 करोड़ रुपये तक मिलने की खबरे हैं. शो के लास्ट सीजन में 18-19 के लिए अपनी उन्होंने फीस घटाकर 10 करोड़ रुपये पर वीक कर दी. जिससे उनकी फीस भी घटकर 130-150 करोड़ हो गई.

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के हर नए सीजन के लिए आम तौर पर 100 करोड़ से ज़्यादा फीस लेते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेगास्टार क्विज शो के होस्ट के तौर पर अपने काम के लिए हर हफ्ते 15-20 करोड़ लेते हैं.

टीवी होस्ट में करण जौहर सबसे ज़्यादा फीस पाने वाले नॉन-एक्टर हैं, जिन्होंने ‘कॉफी विद करण’ के पिछले सीजन के लिए 25 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए.

रोहित शेट्टी की फीस रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लेटेस्ट सीजन के लिए 12-14 करोड़ रुपये बताई जाती है.

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रितेश देशमुख को ‘बिग बॉस मराठी’ होस्ट करने के लिए लगभग 5 करोड़ से 5.6 करोड़ रुपये करोड़ मिले थे. ‘लॉक अप सीजन 2’ शो को होस्ट करने के लिए उन्हें हर एक एपिसोड के लगभग 30 से 40 लाख रुपये मिले.

फराह खान भी लॉकअप 2 होस्ट करती नजर आई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह खान को इस शो के हर एक एपिसोड के लिए लगभग 15 से 25 लाख रुपये दिए गए थे.
Published at : 02 Sep 2026 02:52 PM (IST)

