\

TV Serial Spoilers: राही के नाम होगा अनुज का कैफे, आर्य के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगेगा हर्ष


टीवी सीरियल्स के अपकमिंग एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. ‘अनुपमा’, ‘वसुधा’, ‘गंगा माई की बेटियां’ और ‘तुम से तुम तक’ जैसे पॉपुलर शोज की कहानी में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं. कहीं रिश्तों में दरार बढ़ेगी, तो कहीं साजिशों का सच सामने आएगा. ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में क्या-क्या होने वाला है, आइए जानते हैं.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में श्रुति एक बड़ा फैसला लेने वाली है. वो लोन और इन्वेस्टर्स की जिम्मेदारी खुद संभालेगी और अनुज का कैफे सौंपते हुए सिर्फ इतना वादा लेगी कि अनुज का नाम हमेशा रोशन होना चाहिए. वहीं, श्रुति कैफे राही के नाम करने का मन बना रही है. दूसरी तरफ, अनुपमा की जीत के बाद भी कैफे पर संकट मंडरा रहा है. तोशू और पाखी की साजिश से उसकी मेहनत पर पानी फिर सकता है. वहीं, रक्षाबंधन के त्योहार के बीच अंश और राही की बहस भी होगी. 

‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. फैक्ट्री से जुड़े बड़े राज से पर्दा उठने वाला है. वसुधा अपनी सूझबूझ से उस फैक्ट्री में भूत-पिशाच और काली छाया की अफवाहों के पीछे छिपे असली सच का पता लगाएगी. वहीं, देवांश इस बात से खुश है कि वसुधा और चंद्रिका सिंह चौहान को बड़ा अवॉर्ड मिलने वाला है, लेकिन सारिका उनकी खुशी बर्बाद करने के लिए नई साजिश रचने वाली है.

ये भी पढ़ें:- ‘महिलाओं के कम कपड़े पहनने में क्या दिक्कत है?’, कृति सेनन के ऐड विवाद पर रघु राम ने तोड़ी चुप्पी

‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में स्नेहा और सिद्धू के अलग होने के बाद इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा. स्नेहा सिद्धू का घर छोड़कर वापस ‘गंगा माई की रसोई’ लौट आई है, वहीं उसके जाने से सिद्धू पूरी तरह टूट गया है. दूसरी तरफ, पूर्वी के सच बताने के बाद दुर्गावती गुस्से में सीधे ढाबे की तरफ बढ़ेगी. वहीं, गंगा के एक चौंकाने वाले खुलासे से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा. गंगा संकेत देगी कि उसे स्नेहा और सिद्धू के रिश्ते की सच्चाई पहले से पता है. दूसरी तरफ, इंदु की नई साजिश से सहाना और मुरली की शादी पर खतरा मंडराएगा. 

‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में मीरा का सच सामने आने वाला है. एक शख्स कबूल करेगा कि मीरा ने ही उसे अनु को टेंडर घोटाले में फंसाने के लिए कहा था. इसके बाद आर्यवर्धन कॉल रिकॉर्ड्स और बयान समेत कई सबूत मीरा के सामने रखेगा, जिससे उसका सच सबके सामने आने लगेगा. वहीं, आर्य के घर छोड़ने के बाद हर्ष को अपनी गलती का एहसास होगा. वो अपना अहंकार छोड़कर आर्य से हाथ जोड़कर माफी मांगेगा. दूसरी तरफ, झेंडे को मीरा और रघुपति की साजिश का पता चलेगा, जिसके बाद वो गुस्से में मीरा को थप्पड़ मार देगा.

ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 20 में होगी मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान के शो में रीति तिवारी का नाम कंफर्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner