जियो हॉटस्टार के शो ‘भोजपुरी बवाल’ में हर दिन कोई ना कोई बवाल देखने के लिए मिलता है. कभी कोई भोजपुरी स्टार किसी पर आरोप लगाता है तो कोई किसी पर. शो में काजल राघवानी सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं. वहीं, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने शो में काफी शॉकिंग दावे किए. पत्नी से लेकर लालू परिवार से अलग होने तक पर उन्होंने कई खुलासे किए. हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी जान का खतरा होने का दावा किया है. तेजप्रताप में अपने पीए पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
दरअसल, ‘भोजपुरी बवाल’ के रविवार के हालिया एपिसोड में किशोर अजवानी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने काफी सवाल जवाब किया. तेजप्रताप ने भी खुलकर सभी के जवाब दिए. इसी बीच बातचीत में तेजप्रताप ने शॉकिंग दावे किए. उन्होंने कहा, ‘हम डाउन टू अर्थ हैं. क्योंकि हम किसी से भी मिल लेते हैं उनके साथ बैठ लेते हैं और नेता लोग नहीं कर पाते हैं. और लोगों को लगा कि ये जमीन से जुड़ा है और हवा में उड़ रहा है. अनबैलेंस हो गया. उसके इर्द-गिर्द के जो लोग थे हमको डैमेज करना चालू कर दिए. उस तरीके का परसेप्शन बनाना शुरू कर दिया और चालू कर दिया. वो लोग ग्रुप बनाए और सोशल मीडिया पर मुझे गाली दिलाते थे पैसे देकर ताकि मैं छोड़कर भाग जाऊं.’
यह भी पढ़ें: चंद्रचूड़ सिंह प्रॉपर्टी विवाद, भाई ने परिवार के 7 लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा
तेजप्रताप के साथ हुआ विश्वासघात
तेजप्रताप यादव आगे कहते हैं, ‘मेरे पिता ने जो सोशल मीडिया पर लिखा था कि मैं अपने बेटे को बाहर कर रहा हूं ये मेरे पिता ने नहीं जय चंद ने लिखा था, जो हरियाणा से आया हुआ है. हम यहां पर खुलेआम बोल रहा हूं और चैलेंज भी कर रहा हूं. ये सब झींगा हैं. इससे कुछ होने वाला नहीं है. हमारे पिता का कुछ हो नहीं सकता है. मेरा पीए मोतीलाल भी विरोधी से मिला था. वो पार्टी का फंड 20 लाख लेकर भाग गया. विश्वासघात किया. यही हरियाणा का जयचंद दिल्ली में केंद्र में किसी नेता से मिलकर मेरा सिक्योरिटी भी हटवा दिया.’

तेजप्रताप यादव का दावा- ‘मिलती हैं धमकियां’
तेजप्रताप यादव ने शॉकिंग दावा किया कि उन्हें धमकियां भी दी जाती हैं. वो कहते हैं, ‘हमको धमकियां भी मिलती है. क्योंकि उस बेल्ट में भी जाना पड़ता है ना क्या पता कोई डायनामाइट लगवा दे. लगता है कि ये जयचंद मेरी हत्या करवा देंगे तभी ये लोग मानेंगे.’ तेजप्रताप इसे साजिश बताते हैं. वो कहते हैं, ‘जय चंद सोच रहा है कि वो आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाए. मेरी माता जी राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री हैं और सभी का सिक्योरिटी तो है लेकिन उनका हटवा दिया गया है तो ये जलन की भावना है. कोई खतरा होगा तो कोई जवाब देगा? कोई नहीं देगा. चिंता होती है.’
यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ ने तोड़ा ‘करुप्पु’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
तेजप्रताप ने बताया किससे है जान का खतरा?
तेजप्रताप इस दौरान एक एफआईआर का भी जिक्र करते हैं और बताते हैं, ‘मोतीलाल के साथ वो रहता है. सब विरोधी की चाल है. उसी से तो जान का खतरा है.’ आपको बता दें कि उनके करीबी जय सिंह राठौर ने हाल ही में एफआईआर की धमकी दी थी और ये भी तेजप्रताप को क्रिमिनल माइंड भी कहा था. हालांकि, तेजप्रताप ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया. जेजेडी अध्यक्ष कहते हैं, ‘मोतीलाल मेरा पूरा अपडेट जयचंद को देता था कि हम कहां जा रहे हैं किससे मिल रहे हैं. बाद में पता चला. मोतीलाल ने मेरे नाम पर ठगी की और आज कंपनी मेरे पैसे से ही चला रहा है.’ तेजप्रताप ने इस दौरान रिकॉर्डिंग का भी दावा किया और शो में सुनाया भी.
तेजप्रताप यादव ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
कैसे विश्वाघात किया के सवाल पर तेजप्रताप यादव कहते हैं, ‘पार्टी से रिलेटेड कोई भी काम दिए तो करके दिखा दिया तो कॉन्फिडेंस में ले लिया. हनी ट्रैप कर लिया. मतलब फंसाया. वो सब ब्लैकमेलर था. कहता था कि नहीं आओगे तो केस में फंसवा देंगे. जेल भिजवा देंगे. हमको 5-10 लाख दो. हम देते गए. मीडिया में परसेप्शन बनाने लगा. हम सीधे पड़ गए वो सब ब्लैकमेल कर लिया. हमसे कितनी नौकरी ले लिया. हम भोले बाबा के जैसे दयावान थे तो आशीर्वाद देने लगे और भस्मासुर ने भोले बाबा पर ही आजमाने लगा.’

