अभिनेता जान खान इन दिनों टीवी सीरियल ‘दिल से दीवानगी तक’ में नजर आ रहे हैं. अभिनेता का मानना है कि एक एक्टर का कोई मीडियम नहीं होता, उसे बस अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए.
हर मीडियम में अपना बेस्ट देना जरुरी
अभिनेता ने बताया कि एक एक्टर को हमेशा समय के साथ चलना चाहिए. उन्होंने कहा, “मैंने फिल्में, वेब शो, गाने और टीवी पर काम किया है. मैं अब वर्टिकल शो कर रहा हूं, शायद कल कुछ और भी कर सकता हूं. एक एक्टर के तौर पर हमें बस काम में बेस्ट देना होता है. कभी यह मत सोचो कि अगर मैं इस तरह का काम करूंगा, तो वैसा ही काम मिलेगा या अगर दूसरे तरीके का काम करूंगा, कुछ उस तरह का काम मिलेगा. वो जमाने चले गए.”
उन्होंने कहा, “आपको कभी नहीं पता होता कि प्रोड्यूसर या डायरेक्टर कौन है, वे आपको कहां देखेंगे या वो किस तरह से आपको नोटिस करेंगे. मैं, तो इस पर विश्वास रखता हूूं कि कोई गॉडफादर नहीं है, जो मुझसे इतनी बड़ी रकम की फिल्म करवाएगा. इसलिए मैं अपने हर प्रोजेक्ट में बेस्ट देता हूं. फिर, चाहे वह कोई ऐड हो, कोई वर्टिकल शो, कोई फिल्म या कोई टीवी शो ही क्यों न हो.”
ये भी पढ़ें: सनी देओल को आप मुसलमान क्यों नहीं देख सकते? ‘बंटवारा 1947’ के पिटने से हैरान शबाना आजमी
काम के जरिये दर्शकों से जुड़ना चाहते हैं जान खान
अभिनेता का कहना है कि वे अपने काम के जरिए ही दर्शकों को प्यार दिखाते हैं. उन्होंने कहा, “साल के लगभग हर दिन काम करना आसान नहीं है, लेकिन मुझे जो काम करना पसंद है, वह मुझे पसंद है.”
जब अभिनेता से आईएएनएस ने सवाल किया, “आपको क्या लगता है कि शो खत्म होने के बाद दर्शक आपको किस तरह से याद करेंगे?”
अभिनेता ने कहा, “मेरा मानना है कि दर्शकों को याद रहेगा कि शायद पहली बार उन्होंने वर्टिकल फॉर्मेट में जहान जैसा किरदार देखा था. ये लड़का हर जगह है, सिया, अबीर, शिवाय के साथ. मेरे प्रोड्यूसर, तबरेज सर ने मुझे शुरुआत में ही कहा था कि जहान आसान किरदार नहीं है.
उन्होंने मुझसे कहा था कि इस किरदार के बारे में अच्छे से सोचो क्योंकि यह किरदार मुझसे बहुत कुछ डिमांड करेगा. यह कोई आम वर्टिकल शो नहीं है जिसे हम जल्दी शूट करके खत्म कर देते हैं. जहान का एक सफर है और हम उसे वो सफर देने वाले हैं.”
इंटेंस लव स्टोरी करना चाहते हैं अभिनेता
अभिनेता ने अपनी दिली इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि वे भविष्य में इंटेंस लव स्टोरी करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “मैं एक ऐसा किरदार निभाना चाहता हूं, जिसे लोग महसूस करें कि अगर ऐसा प्यार है, तो प्यार इतना इंटेंस होना चाहिए. मुझे इमोशनल सीन करने में भी मजा आता है. मुझे लगता है कि हर किसी को अपनी ताकत पता होनी चाहिए. पर्सनली, मुझे लगता है कि मैं लोगों को रुला सकता हूं क्योंकि मैं बहुत रोता हूं और असल जिंदगी में मैं बहुत इमोशनल इंसान हूं.”
इस तरह की इंटेंस लव स्टोरी करने की इच्छा जाहिर करते हुए अभिनेता ने बताया कि वीर-जारा उनकी फेवरेट फिल्म है. उन्हें इस फिल्म कि कहानी और प्यार कि गहराई काफी पसंद हैं
जान खान ने टीवी, फिल्मों और वेब शोज के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. अब वह वर्टीकल शोज में भी काम कर रहे है और इस नए फॉर्मेट में अपनी पहचान बना रहे हैं
ये भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ में यश का शैडो डायरेक्शन? सुदेव नायर बोले- पूरी फिल्म गीतू का विजन है

