‘बिग बॉस 20’ में बादशाह की पत्नी ईशा रिखी की एंट्री! अरिशफा खान का नाम भी कंफर्म


टेलीविजन का सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी ‘बिग बॉस 20’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. शो को बॉलीवुड के सुपस्टार सलमान खान होस्ट करने वाले हैं. हाल ही में सलमान ने दो कंटेस्टेंट्स रिया अहीर और लव गिल के नाम रिवील किए थे. हालांकि, शो में उनकी एंट्री का फैसला दर्शकों पर छोड़ दिया गया है. अब शो के दो और कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं.

अरिशफा खान और ईशा रिखी को किया अप्रोच
सोशल मीडिया हैंडल डिजिटल न्यूज़ हब की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ के लिए मेकर्स ने कंटेंट क्रिएटर अरिशफा खान और रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी को अप्रोच किया है. 

बिग बॉस 20' में बादशाह की पत्नी ईशा रिखी की एंट्री! अरिशफा खान का नाम भी कंफर्म

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों ने शो का हिस्सा बनने के लिए अपनी हामी भर दी है. अगर ऐसा होता है, तो दोनों की एंट्री से शो में ग्लैमर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी हलचल देखने को मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें:- ‘दिल धड़कने दो’ से लेकर ‘जोश’ तक, भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती दिखाती हैं बॉलीवुड की ये 7 फिल्में

कौन हैं अरिशफा खान और ईशा रिखी?
अरिशफा खान सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना नाम हैं. कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस के तौर पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है. वहीं, ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा की पॉपुलर मॉडल और एक्ट्रेस हैं. वो इन दिनों बादशाह के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. खबरें हैं कि दोनों अलग हो रहे हैं. हाल ही में ईशा ने इंस्टाग्राम पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट और वीडियो शेयर किए थे, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं. हालांकि, बादशाह ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है. 

बिग बॉस 20' में बादशाह की पत्नी ईशा रिखी की एंट्री! अरिशफा खान का नाम भी कंफर्म

6 सितंबर से शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’
‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 से होने जा रहा है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर होस्ट के तौर पर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. ये रियलिटी शो कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा, जबकि ऑनलाइन दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम कर सकेंगे. नए ट्विस्ट, रोमांचक टास्क और दमदार कंटेस्टेंट्स के साथ ये सीजन पहले से ज्यादा धमाकेदार होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:- ‘मैं इनोसेंट थी और इनोसेंट रहूंगी’, ‘द ट्रेटर्स 2’ से एविक्शन के बाद इमोशनल हुईं रिया चक्रवर्ती





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner