banner

‘मैं सबसे लकी हूं’, गौहर खान के बर्थडे पर पति जैद दरबार का प्यार भरा पोस्ट


टीवी एक्ट्रेस गौहर खान आज 23 अगस्त को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर उनकी फैमिली से लेकर फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. इसी बीच उनके पति जैद दरबार ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. 

गौहर खान के बर्थडे पर पति जैद दरबार ने लुटाया प्यार
जैद दरबार ने गौहर खान के बर्थडे पर शानदार सरप्राइज प्लान किया और घर को खूबसूरती से सजाया. जैद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गौहर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर की है. तस्वीरों में वो एक्ट्रेस का प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.

एक वीडियो में वो गौहर को घुटनों पर बैठकर रोज फ्लावर देते हुए दिखाई दिए. तो दूसरे में दोनों साथ में केक कट करते नजर आ रहे हैं. गौहर ने जैद को केक भी खिलाया. अपने स्पेशल डे पर गौहर खान हमेशा की तरह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी उन्होंने पर्पल कलर का सूट पहना था.

जैद ने खुद को बताया लकी
जैद दरबार ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, वाइफी! तुम्हारे साथ लाइफ थोड़ी क्रेजी है, पर बहुत मजेदार भी, और किसी तरह मैं ही सबसे लकी हूं.’ जैद के इस पोस्ट पर गौहर खाने रिएक्ट करते हुए कमेंट में लिखा, क्या शानदार इंतजाम है, बहुत बढ़िया, जानू.’

ये भी पढ़ेंः रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?

सेलेब्स ने किया विश
एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी, सरगुन मेहता और सारा खान समते कई सितारों ने पोस्ट पर कमेंट पर गौहर खान को बर्थडे विश किया.

गौहर-जैद की लव स्टोरी
बता दें, गौहर खान और जैद दरबार की पहली मुलाकात साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान मुंबई के एक ग्रॉसरी स्टोर में हुई थी. इसके बाद उनकी बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए आगे बढ़ी और 25 दिसंबर 2020 को दोनों ने शादी कर ली. आज कपल दो बच्चों के पैरेंट है.  उनके बड़े बेटे का नाम जेहान है, जिसका जन्म साल 2023 में हुआ था, और दूसरे बेटे का नाम फरवान है, जिसका वेलकम कपल ने साल 2025 में किया.

टीवी और फिल्मों से दूर, गौहर खान इन दिनों अपने परिवार और मदरहुड का पूरा आनंद ले रही हैं. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने पति जैद दरबार के साथ व्लॉग्स में नजर आती हैं. वहीं जैद दरबार हाल ही में शो ‘अलायंस’ में नजर आए थे.

ये भी पढ़ेंः बिकिनी पहन पूल में उतरीं वाणी कपूर, तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘तबाही’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner