banner

‘मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?’ काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना


Bhojpuri Bawaal: जियो हॉटस्टार पर रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का दूसरा एपिसोड सोमवार रात 9 बजे स्ट्रीम किया गया. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे बवाल होता दिख रहा है. शुरू के दो एपिसोड में तो बवाल नहीं हुआ लेकिन काजल राघवानी ने सोमवार के एपिसोड में जो आरोप लगाए हैं, रानी चटर्जी ने खेसारी लाल को लेकर जो पोल खोली है वो काफी शॉकिंग है. चलिए बताते हैं काजल और रानी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स को लेकर क्या कहा.

‘भोजपुरी बवाल’ में काजल राघवानी कहती हैं, ‘मैं तो बीच में सोच रही थी साइकैट्रिस्ट के पास जाऊं. मैं ब्लैंक होने लगी थी. मेरे दिमाग में बस वही चलता रहता है, जो काम को लेकर रायता फैला हुआ है. हर जगह रिलेशन्स बन गए हैं.’ रानी चटर्जी कहती हैं, ‘भोजपुरी से अगर मैं कुछ हटाना चाहती हूं तो गर्लफ्रेंच और बॉयफ्रेंड.’ इस पर काजल भी सहमति जताती हैं. इसके बाद रानी निरहुआ और पाखी हेगड़े पर आरोप लगाती हैं और कहती हैं, ‘ये जो इंडस्ट्री में जोड़ी कल्चर आया है ना वो निरहुआ और पाखी की वजह से आया.’ रानी मनोज और पवन पर भी आरोप लगाती हैं और कहती हैं, ‘पसंद की हीरोइन ना होने की वजह से कई बड़ी-बड़ी फिल्में भी बंद हो गईं.’

यह भी पढ़ें: ‘कुछ भी नहीं बचा…’, असम बाढ़ में फंसी गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

आम्रपाली, निरहुआ के साथ काम नहीं करने देती थीं?

काजल राघवानी ने इस दौरान आम्रपाली पर आरोप लगाया कि वो निरहुआ को किसी और हीरोइन के साथ काम नहीं करने देती थीं. काजल कहती हैं, ‘मैंने निरहुआ-आम्रपाली के साथ फिल्म आशिक आवारा की थी. इसमें सुहागरात का एक सॉन्ग था. इस दौरान सेट पर क्या हुआ था हम सूट कर रहे थे और सेट पर वो बैठी थीं. इस दौरान दिनेश जी थोड़े असहज लगे तो डायरेक्टर ने बोला कि फीलिंग नहीं ला रही हो. तो मैंने कहा कि अरे मैं कैसे अकेले फीलिंग लाऊं? जब तक वो मुझे पकड़ेंगे नहीं खींचेंगे नहीं तब तक मैं अकेले फीलिंग कैसे दे दूं? तो मेरी बुद्धि थोड़ी भ्रष्ट हो गई थी.’

हम दोनों एक ही हैं- आम्रपाली दुबे

काजल राघवानी कहती हैं, ‘मैंने दिनेश जी को मैसेज कर दिया कि मुझे आपसे बात करनी है अगर आप अकेले हो तो दो मिनट बात करनी है. ये मैसेज उन्होंने (आम्रपाली) ने पढ़ लिया. तो उन्होंने कहा कि आपको जो बोलना है मेरे सामने भी बोल सकती हो और हम लोग एक ही हैं ऐसा उन्होंने मैसेज किया.’ रानी ने भी निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते पर सवाल खड़ा किया.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे पता है वो कौन है…’, आकांक्षा चौधरी के शॉकिंग खुलासे पर बंदगी कालरा का दावा

खेसारी लाल संग अफेयर पर बोलीं काजल

इतना ही नहीं, काजल राघवानी ने खेसारी लाल संग अफेयर पर भी बात की. इस दौरान उन्होंने रानी चटर्जी से बात करते हुए कहा, ‘काम को लेकर मैं थोड़ा परेशान रहती हूं क्योंकि मैं रिलेशन में थी खेसारी जी के साथ. आपने मुझे सपोर्ट भी किया था. मैंने सोशल मीडिया से भी कटऑफ कर लिया है. ये ट्रोल्स भी उनके ही लोग हैं. उनके साथ एक एक्ट्रेस है बहुत बोल रही है. मैंने अब तो इवेंट्स भी कम कर दिए हैं. क्योंकि एक इवेंट में हुआ था पत्थर मारे थे कार के कांच तोड़ दिए थे तो मैं डर गई थी. लोगों ने वही बोला कि धोखा दिया ये किया वो किया. शादीशुदा के साथ मैंने अफेयर किया तो तुम (खेसारी) भी तो बोलते थे मेरी वाइफ के साथ मेरा रिश्ता नहीं है. तुम शादीशुदा थे तो तुम क्यों प्यार में पड़े?’

मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
banner

रानी चटर्जी ने खोली खेसारी लाल की पोल

रानी ने भी खेसारी की पोल खोलते हुए कहा, ‘उनके पॉडकास्ट देखें हैं, जिसमें धोखा देने की बात कही लेकिन बाद में देखा तो कही मेरी गर्लफ्रेंड ही नहीं थी. मैं शादीशुदा हैं तो कैसे? मैंने उनको हमेशा विक्टिम कार्ड खेलते देखा है.’ 

‘मैं गई थी उनकी बेटी की बर्थडे में, जहां मैं पहली बार उनकी वाइफ से मिली थी. और इसी बीच मेरे भाई की शादी का रिसेप्शन हुआ था. तुम (काजल राघवानी) भी आई थी. उनकी वाइफ मुझे साथ ले गईं और कहा कि मुझे आपने क्यों नहीं बुलाया भाई के रिसेप्शन में? मैंने कहा बुलाया था. वो बोलीं नहीं आपने काजल जी को बुलाया था. मैंने उनको कहा नहीं मैंने उन्हें फैमिली के साथ बुलाया था अब वो काजल के साथ आए मैं क्या कर सकती हूं. उस समय वो रोने लग गई थीं.’

मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना

यह भी पढ़ें: ‘मेरा करियर खत्म हो गया था…’, आम्रपाली दुबे की वजह से बच पाई थी निरहुआ की डूबती नैया

काजल राघवानी ने फिर लगाया खेसारी पर आरोप

काजल राघवानी ने इस बातचीत में कहा कि वो उनके साथ काम करने के लिए राजी हैं सिर्फ फैंस के लिए. इसी दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें खेसारी ने काम के लिए अप्रोच किया था लेकिन आरोप भी लगाया. एक्ट्रेस कहती हैं, ‘बीच में मुझे ऑफर किया कि हम लोग साथ में काम करेंगे लेकिन आपको पहले की तरह रहना पड़ेगा.’ इस पर रानी ने शॉकिंग रिएक्शन दिया. काजल ने उन्हें जवाब दिया, ‘माफ करो नहीं करना है.’ काजल अंत में कहती हैं, ‘मैं कई बार अकेलापन महसूस करती हूं.’ हालांकि रानी उन्हें समझाती हैं और आगे काम करने की सलाह देती हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner