किसी फिल्म में कोई किरदार निभाने के लिए एक्टर-एक्ट्रेस को कई तैयारियां करनी पड़ती हैं. कभी बालों का लुक बदलना पड़ता है तो कभी वज़न घटाना-बढ़ाना पड़ता है. अभिनेता अक्सर बताते हैं कि कोई रोल निभाने से पहले उस किरदार को समझना पड़ता है, उसे जीना पड़ता है. हर कहानी और रोल की अपनी ज़रूरतें होती हैं जो किरदार को असली दिखाने के लिए जरूरी होती हैं. इन जरूरतों के हिसाब से एक्टर्स को अपने फिजिकल लुक में बदलाव करने पड़ते हैं.

‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ ने लिए निमिषा ने बढ़ाया था 14 किलो वजन
आजकल फिल्म में रोल के लिए वेट गेन को लेकर निमिषा बिंदू सजयन की बातें हो रही हैं. निमिषा सजयन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ में पुलिस ऑफिसर बबीता सिंह यानी बेबी का किरदार निभाया है. लेकिन ये रोल करने के लिए उन्होंने 14 किलो वजन बढ़ाया. जब निमिषा को इस रोल के लिए चुना गया था, तब उनका वजन करीब 58 किलो था. इसके बाद उन्होंने वजन बढ़ाने की तैयारी शुरू की. इसके लिए उन्होंने डॉक्टर और शेफ समेत प्रोफेशनल्स की टीम के साथ काम किया. उनकी डाइट को धीरे-धीरे बढ़ाया गया.

ये भी पढें: ‘लड़कों के रोने को कमजोरी नहीं मानती’, करीना कपूर ने बेटों को लेकर भी की बात

 निमिषा के लिए ट्रांसफॉर्मेंशन बुरे सपने जैसा था
अभिनेत्री ने ट्रांसफॉर्मेशन के अनुभव को एक बुरे सपने की तरह बताया. उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह एक बुरे सपने की तरह था. क्योंकि 8,000 कैलोरी बढ़ाना बहुत ज्यादा है. यह खाने की बहुत बड़ी मात्रा है, मैं सच में बस खाना अंदर ठूंस रही थी, लेकिन मुझे इस पूरी प्रोसेस में मजा भी आया, क्योंकि इसने मुझे शायद किरदार के और करीब ला दिया था, इसलिए मैंने एंजॉय भी कियाय”

फिल्म की शूटिंग के लिए उन्होंने अपना वजन 58 से 72 किलो किया था. फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद वेट लूज करना भी बहुत मुश्किल काम होता है. निमिषा सजयन ने बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही उन्होंने वजन कम करने पर काम करना शुरु कर दिया था. उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में एक पोस्ट भी किया था.

निमिषा ने अपने लुक को लेकर मिलने वाले कमेंट्स और जजमेंट पर भी बात की.उन्होंने कहा कि लुक्स को लेकर किए गए कमेंट्स और जजमेंट्स से अब उन्हें पहले जितना फर्क नहीं पड़ता है और वे इन सब बातों को सीरियसली नहीं लेती हैं. 

ये भी पढें: अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, नाम पर सस्पेंस बरकरार


‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ एक क्राइम ड्रामा और मिस्ट्री-थ्रिलर है. इस फिल्म की डायरेक्टर अंबिएका पंडित हैं. इसमें निमिषा सजयन के अलावा अंशुमान पुष्कर, बरुण सोबती, सुनीता राजवर और राजेश कुमार भी मेन रोल में हैं. ये फिल्म 28 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी.

 





Source link