\

OTT पर धमाल मचाने आ रही तमिल फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’, जानें कब-कहां देख सकते हैं


Viswanath and Sons OTT release:  सूर्या स्टारर तमिल फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ थिएटर में शानदार परफॉर्म कर रही है. इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का मिला जुला रिस्पांस मिला था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर गई. देखते ही देखते ये 20 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसी बीच अब फिल्म की ओटीटी रिलीज की डिटेल्स भी सामने आ चुकी है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म को आप कब और कहां देख सकते हैं.

ओटीटी पर कब और कहां देखें ‘विश्वनाथ एंड संस’?

‘विश्वनाथ एंड संस’ को थिएटर में 14 अगस्त को रिलीज किया गया था और तभी से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन अच्छा खासा बिजनेस कर लिया है. वहीं, अगर डीटी नेक्स्ट की रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म की ओटीटी डिटेल्स भी सामने आ गई है. फिल्म रिलीज के एक महीने बाद ओटीटी पर आने वाली है.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ में स्क्रीन की लड़ाई, धमाकेदार होगा क्लैश

बताया जा रहा है कि अगर आप इस फिल्म को घर बैठे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म 14 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज की जाएगी. हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. दर्शकों को अभी ऑफिशियल ऐलान के लिए इंतजार करना होगा.

Vishwanath and Sons (2026) - Cast, Reviews & Showtimes

‘विश्वनाथ एंड संस’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बहरहाल, अगर तमिल फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ के बॉक्स ऑफिस के बारे में बात की जाए तो ये 20 दिनों में वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 118.09 करोड़ और दुनियाभर में 201.49 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 64.75 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: मल्लिका शेरावत या कोई और? कौन जीतेगा ‘द ट्रेटर्स 2’? ग्रैंड फिनाले की डेट और टाइम कंफर्म

‘विश्वनाथ एंड संस’ के बारे में

इसके साथ ही फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ के बारे में बात की जाए इसमें सूर्या और ममिता बैजू जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं. इसके साथ ही इसमें राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो कि फैमिली एंटरटेनर फिल्म है. नाग वामसी ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है और ये अभी भी कमाई कर रही है.

दो महाने में सूर्या की दूसरी हिट फिल्म है ‘विश्वनाथ एंड संस’

गौरतलब है कि ‘विश्वनाथ एंड संस’ के जरिए एक्टर सूर्या ने अपनी दूसरी हिट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दी है वो भी सिर्फ दो महीने में. इसके पहले एक्टर ने फिल्म ‘करुप्पु’ में काम किया था, जिसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था और इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी लीड रोल में थीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner