करण जौहर के शो ‘ट्रेटर 2’ को विनर मिल गए हैं. शो को एक नहीं बल्कि दो विनर मिले हैं. एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रिदा थराना शो की विनर बनी हैं. दोनों को टोटल 66 लाख प्राइज मनी मिली है. ग्रैंड फिनाले में दोनों ‘ट्रेटर्स’ ने आखिर तक एक-दूसरे का साथ दिया.
शो में क्या-क्या हुआ?
ग्रैंड फिनाले एपिसोड की शुरुआत मल्लिका शेरावत से हुई. मल्लिका ‘इनोसेंट’ के तौर पर मारी जाने वाली आखिरी मेंबर थी. गेम में पांच कंटेस्टेंट बचे- क्रिस्टल, रिदा, शालिनी पासी, साहिल सलाथिया और दिलीप ताहिल. इसके बाद सभी कंटेस्टेंट ‘सर्कल ऑफ शक’ में गए, फिर दिलीप को वोट देकर बाहर कर दिया गया.
ये भी पढ़ें- सुपरहिट फिल्म ‘हे बेबी’ का 2 दशक बाद सीक्वल अनाउंस, जानें फिल्म से जुड़ा अपडेट
शो के आखिर में आया ट्विस्ट
लास्ट में 4 कंटेस्टेंट- क्रिस्टल, रिदा, शालिनी और साहिल बचे. ये गेम के आखिरी स्टेज में पहुंचे. लास्ट स्टेज में भरोसा और शक ही तय करने वाला था कि कौन लास्ट तक पहुंचेगा. फिर साहिल बाहर हुए उसके बाद शालिनी और आखिर में क्रिस्टल और रिदा ही बचीं. इसके बाद शो में बड़ा ट्विस्ट आया. शालिनी ने रिदा के खिलाफ वोट किया और फिर क्रिस्टल के पास रिदा को गेम से बाहर करने का मौका था. ऐसा करके वो अकेली ‘ट्रेटर’ बन सकती थी और सारा प्राइज मनी जीत सकती थी. लेकिन, एक्टर ने रिदा का साथ देने का फैसला किया.
जैसे ही क्रिस्टल और रिदा ने लास्ट में ये बताया कि वे ही ‘ट्रेटर्स’ थे तो साहिल और शालिनी को जबरदस्त झटका लगा. दोनों ने लास्ट तक अपन पहचान छुपाए रखी और जीत हासिल की. बता दें कि क्रिस्टल गेम की शुरुआत में ‘ट्रेटर्स’ में से एक थीं. लेकिन वो अपनी सूझबूझ से लास्ट तक गेम में बनी रहीं. शो के बीच-बीच में कई लोगों को क्रिस्टल पर शक हुआ, लेकिन वो हर बार उनका शक दूर किया. आखिर में क्रिस्टल ने रिदा को अपनी टीम में शामिल किया. रिदा ने शो में ‘इनोसेंट’ के तौर पर एंट्री की थी और फिर वो ट्रेटर बनीं.
ये भी पढ़ें- ‘बंटवारा 1947’ लाइफटाइम कलेक्शन, दुनियाभर में कमाए सिर्फ 54 करोड़
शो 13 अगस्त को अमेजन प्राइम पर प्रीमियर हुआ था. शो को करण जौहर ने होस्ट किया था. सीजन में श्वेता तिवारी, मुनव्वर फारूखी, रिया चक्रवर्ती, अंश चोपड़ा, प्रिश, शहनाज गिल, रणवीर बरार, करण मैजिक, पारुल गुलाटी, अभिषेक मल्हान, हरमन सांघा जैसे स्टार्स नजर आए.
‘धुरंधर’ में किया आइटम नंबर
क्रिस्टल डीसूजा टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्हें शो ‘एक हाजरों में मेरी बहना है’ से फेम मिला. उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ में आइटम नंबर किया था. वो गाना शरारत में दिखी थीं. उनके डांस को बहुत पसंद किया गया था. उन्होंने ब्रह्मराक्षस जैसे शोज किए हैं. वहीं फिल्म चेहरे भी की.
