छोटे पर्दे के बड़े अभिनेता रहे सिद्धार्त शुक्ला ने अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीता था. कई सीरियल्स में नजर आए सिद्धार्थ शुक्ला को घर-घर में लोकप्रियता मिली थी. वहीं ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए थे. हालांकि वो बहुत जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए. उनके आकस्मिक निधन से फैंस को गहरा सदमा लगा था. सिद्धार्थ को ये दुनिया छोड़े पांच साल बीत चुके हैं. उनकी डेथ एनिवर्सरी पर शहनाज गिल के भाई और ‘बिग बॉस 19’ के एक्स कंटेस्टेंट शहबाज बदेशा ने उन्हें याद करते हुए उन्हें शेर कहा है.
सिद्धार्थ की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए शहबाज बदेशा
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर 2021 को निधन हो गया था. उनके निधन की वजह हार्ट अटैक थी. सिद्धार्थ की पांचवी डेथ एनिवर्सरी पर शहबाज ने सिद्धार्थ के साथ अपनी बिग बॉस के वक्त की एक तस्वीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है.
ये भी पढ़ें: 2 करोड़ बजट, 50 करोड़ के पार कमाई, ब्लॉकबस्टर हुई ‘हनुमान अंश’, मेकर्स ने किया सीक्वल का ऐलान
सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए शहबाज बदेशा ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ रिश्ते तस्वीरों में नहीं, दिल की धड़कनों में बस जाते हैं…इंसान चला जाता है इस दुनिया से, मगर उसकी यादें उम्र भर साथ रह जाती हैं. शेर सिद्धार्थ शुक्ला.’
जीता था ‘बिग बॉस 13’, शहनाज संग चर्चा में रहा रिश्ता
सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 का खिताब अपने नाम किया था. बिग बॉस के घर में उनकी केमिस्ट्री को एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पसंद किया गया था. दोनों का रिश्ता बिग बॉस के घर के बाद बाहर भी काफी चर्चा में रहा. इस जोड़ी को फैंस ने ‘सिडनाज’ नाम दिया था. हालांकि सिद्धार्थ के निधन से ये जोड़ी हमेशा-हमेशा के लिए टूट गई. उनके जाने से शहनाज को गरा सदमा लगा था. एक्ट्रेस सिद्धार्थ के आखिरी समय तक उनके साथ थीं.
‘बिग बॉस 19’ में नजर आए थे शाहबाज बदेशा
जब बिग बॉस 13 में शहनाज गिल ने हिस्सा लिया था तब अपनी बहन से मिलने के लिए शहबाज बिग बॉस में पहुंचे थे. वहीं बिग बॉस के पिछले यानी 19वें सीजन में उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट इस शो में हिस्सा लिया था.
ये भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ में निभाया नीम करौली बाबा के बचपन का किरदार, जानें कौन हैं विहान शेडगे
