Netflix ott release In september: एंटरटेनमेंट के लिहाज से सितंबर महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद ही मनोरंजक भरा होने वाला है, जिसमें एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इसमें कई तो दर्शकों की पसंदीदा और मोस्ट अवेटेड फिल्मों और सीरीज होने वाली हैं. ऐसे में सितंबर महीने में रिलीज होने वाली सीरीज के बारे में बात रहे हैं, जिसमें रोमांस से लेकर क्राइम थ्रिलर और कॉमेडी तक का तड़का लगने वाला है.
द जेंटलमैन सीजन 2
कॉमेडी के शौकीन दर्शकों के लिए सितंबर में ‘द जेंटलमैन’ का सीजन 2 रिलीज हो रहा है, जिसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. ये एक ब्रिटिश कॉमेडी सीरीज है, जिसका पहला सीजन 2024 में आया था. अब दूसरा सीजन 3 सितंबर, 2026 को रिलीज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: धमाकेदार होगा सितंबर का फर्स्ट वीक, रिलीज होंगी साउथ की 4 फिल्में 2 सीरीज
अर्ल मीट्स वर्ल्ड
‘अर्ल मीट्स वर्ल्ड’ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है. इसे 4 सितंबर से स्ट्रीम किया जा सकता है. ये शो जेन जी के लिए शानदार साबित हो सकता है. ये रियलिटी पर आधारित है, जिसमें स्टार एलिक्स अर्ल अपनी जिंदगी कैमरे के सामने दिखाती नजर आएंगी. उनके लाइफस्टाइल, बिजनेस और काम के बारे में बताती दिखेंगी. ये सीरीज इंग्लिश में बनाई गई है.
फौदा सीजन 5
वहीं, अगर आप साइकोलॉजिकल पॉलिटिकल थ्रिलर जॉनर को देखना पसंद करते हैं तो 8 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘फौदा’ का 5वां सीजन रिलीज हो रहा है. ये सीरीज 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमलों के दो साल बाद की घटनाओं पर आधारित है.

द परफेक्ट लाई
इसके साथ ही सस्पेंस सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसे 10 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं. इसमें एक मिस्ट्री देखने के लिए मिलती है कि अचानक से एक मौत हो जाती है और चार परफेक्ट कपल होते हैं, जो एक-दूसरे पर ही शक करने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: कपड़ों के सवाल पर चुप रहीं करीना कपूर, डायरेक्टर बचाव में उतरीं
चुंबक
‘चुंबक’ नेटफ्लिक्स पर 10 सितंबर को रिलीज होने वाली है. ये एक सिटकॉम सीरीज है, जिसमें नीना गुप्ता, देवेन भोजनी, सुमीत व्यास, अर्जुन बिजलानी और मानसी पारेख के साथ ही हेली शाह भी अहम रोल में होंगी. ये एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है. अगर आपको ‘पंचायत’ और ‘गुल्लक’ जैसी सीरीज पसंद आई है और ऐसा ही कुछ तलाश रहे हैं तो ‘चुंबक’ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.

स्ट्रेंजर थिंग्स टेल्स फ्रॉम 85
इसके साथ ही अगर आप एनिमेटेड फिल्मों और सीरीज के शौकीन हैं तो आप ‘स्ट्रेंजर थिंग्स टेल्स फ्रॉम 85’ देख सकते हैं. वहीं, अगर ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ पसंदीदा शोज में से एक है तो ये आपके लिए सोने पर सुहागा हो सकता है. इसे 17 सितंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. ये साई-फाई सीरीज है.

डिल्यूजन
‘डिल्यूजन’ एक थाई क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसे 24 सितंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. ये थाईलैंड की मिस्ट्री क्राइम थ्रिलर सीरीज है. इसकी कहानी चियांग खान डिस्ट्रिक्ट (लोई प्रांत) पर आधारित है. ऐसे में अगर आप क्राइम थ्रिलर सीरीज और फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आप इसे देख सकते हैं.


