वरुण तेज आखिरी बार कोरियन हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘कोरियन कनकराजु’ में रितिका नायक के साथ लीड रोल में नजर आए थेय मेरलापाका गांधी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी. तब से फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. फाइनली ‘कोरियन कनकराजु’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. जानते हैं ये कब और किस प्लेटफ़र्म पर स्ट्रीम होगी.
‘कोरियन कनक राजू’ ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी?
‘कोरियन कनक राजू’ 4 सितंबर, 2026 से ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की लिस्टिंग से पता चलता है कि 2 घंटे 42 मिनट की यह तेलुगु फिल्म शुक्रवार, 4 सितंबर को रिलीज होगी. ये तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में डब वर्जन में भी अवेलेबल होगी.
ये भी पढ़ें:-मंडे टेस्ट में ‘टॉक्सिक’ पास हुई या फेल? जानें-6ठे दिन का कलेक्शन
‘कोरियन कनक राजू’ की कास्ट और क्रू
‘कोरियन कनक राजू’ में वरुण तेज कोनिडेला और रितिका नायक मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा, सत्या, सुनील वर्मा, दक्षा नागरकर, वीटीवी गणेश, महेश अचंथा, श्रीनिवास अवसराला और कई अन्य कलाकारों ने भी इस फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं.
मेरलापाका गांधी द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर थमन एस. ने तैयार किया है. साथ ही, मनोज रेड्डी ने सिनेमैटोग्राफी की है और सत्या जी. ने एडिटिंग का काम संभाला हैय
‘कोरियन कनक राजू’ की क्या है कहानी
फिल्म की बात करें तो ‘कोरियन कनक राजू’ में वरुण तेज ने कनकराजु का किरदार निभाया है, जो गुस्सैल लेकिन बेफिक्र नौजवान है. वह अपने परिवार की देखभाल करते हुए एक भजन मंडली भी चलाता है. कनकराजु को चैत्रा से प्यार है, जो एक मोटर प्लांट में काम करती है. चैत्रा साउथ कोरिया जाने का सपना देखती है और उसे कोरियाई कल्चर, के-पॉप और के-ड्रामा बहुत पसंद हैं.
कनकराजू की लाइफ में एक बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब एक कोरियाई की आत्मा वाला रहस्यमयी बर्तन उसके पास पहुंचता है. एक अजीब हादसे के बाद, कनकराजू उस बर्तन में मौजूद चीज को पी लेता है और उस कोरियाई शख्स की आत्मा उसके शरीर पर कब्जा कर लेती है.इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न आते हैं जो हैरान कर देते हैं.
ये भी पढ़ें:-रेस 4′ में आमिर खान प्ले करेंगे लीड रोल? प्रोड्यूसर ने तोड़ी रूमर्स पर चुप्पी, बताया सारा सच

