\

6 सितंबर से शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’, जानें कौन-कौन ले सकता है शो में एंट्री


इंडिया का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अब बस कुछ ही दिनों में अपने 20वें सीजन के साथ लौट रहा है. शो को सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे. शो में टीवी एक्टर्स के साथ डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन करीब 20 कंटेस्टेंट्स घर में एंट्री ले सकते हैं, जिनमें 2-3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स भी हो सकते हैं.

इन नामों की हो रही चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम अमन गांधी भी शो का हिस्सा बन सकते हैं. इसके अलावा रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी के भी शो में आने की चर्चा है. वहीं, करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह के भी बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबर है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ में रियलिटी शो स्टार कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू भी नजर आ सकते हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स काजी तौकीर, अर्शिफा खान, अंजलि अरोड़ा और आर्यन केल्विन के नाम भी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बताए जा रहे हैं. टीवी एक्टर्स खुशी दुबे और युक्ति कपूर के भी शो में आने की चर्चा है.

ये भी पढ़ेंः मंडे को ‘हनुमान अंश’ ने पलटी बाजी, ‘टॉक्सिक’ का बिगड़ा खेल, जानें- ‘आवारापन 2’-‘इरुमुडी’ का कलेक्शन

आम्रपाली दुबे नाम आ रहा सामने
वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के शो में शामिल होने की खबर है. इसके अलावा गीता बसरा, सुनील पाल और शोविक चक्रवर्ती के नाम भी लगभग कन्फर्म बताए जा रहे हैं. वहीं, मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम के बिग बॉस 20 में आने को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स की बातचीत नीति टेलर, पार्थ समथान, करण वाही, प्रणाली राठौड़ और माही विज से भी चल रही है. हालांकि, इन नामों पर अभी फाइनल फैसला नहीं हुआ है. रजत बेदी का नाम शो के शुरुआती कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में था, लेकिन अब व शो का हिस्सा नहीं हैं.

फिलहाल मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं की है. ऐसे में दर्शकों को ग्रैंड प्रीमियर तक इंतजार करना होगा. ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा, जिसे रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और कलर्स टीव पर देखा जा सकेगा.

ये भी पढ़ेंः धमाकेदार होगा सितंबर का फर्स्ट वीक, रिलीज होंगी साउथ की 4 फिल्में 2 सीरीज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner