\

दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्टपार्टम जर्नी पर विवेक दहिया का खुलासा, कहा- ‘डिप्रेशन होता है…’


टीवी के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इस साल मई में जुड़वा बेटों के माता-पिता बने. हाल ही में विवेक ने बताया कि बच्चों के आने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है. उन्होंने पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर भी खुलकर बात की है.

दिव्यांका की पोस्टपार्टम जर्नी पर विवेक का खुलासा
विवेक दहिया ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि बच्चे को जन्म देने के बाद मां के शरीर में कई तरह के हार्मोनल और शारीरिक बदलाव होते हैं.  विवेक ने कहा, ‘पोस्टपार्टम डिप्रेशन सच में होता है. क्योंकि इस दौरान बहुत सारे बदलाव आते हैं. हार्मोनल बदलाव होते हैं और मां को महसूस होने लगता है कि अब उसका शरीर पहले जैसा नहीं रहा. अब उसे इसी बदले हुए शरीर के साथ रहना है और यह बहुत मुश्किल होता है.’

विवेक दहिया ने ये भी बताया कि जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी की कोर स्ट्रेंथ काफी कम हो गई है. विवेक ने बताया, ‘अचानक ऐसा लगता है जैसे यहां सब कुछ जेली जैसा हो गया है. जो कोर स्ट्रेंथ पहले थी, वो अचानक बिल्कुल नहीं रही. खासकर अगर आप बहुत ज्यादा वर्कआउट करते हैं, तो कोर हर काम में इस्तेमाल होता है. ऐसे में अचानक कोर स्ट्रेंथ का चले जाना काफी मुश्किल होता है.’

दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्टपार्टम जर्नी पर विवेक दहिया का खुलासा, कहा- 'डिप्रेशन होता है...

विवेक ने कहा, ‘इसके साथ आपका पेट जेली जैसा हो जाता है और आपको नहीं पता होता कि आप पहले जैसी कब होंगी या इसमें कितना समय लगेगा. आपकी रोज की जिंदगी बस बच्चे को दूध पिलाने, फिर दूध पिलाने और लगातार उसी में लगी रहती है.’

ये भी पढ़ेंः PM नरेंद्र मोदी ने दिग्गज एक्टर उत्तम कुमार को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘हमेशा दिलों में राज करेंगे’

दिव्यांका की कैसे मदद करते थे विवेक
इसी इंटरव्यू के दौरान विवेक दहिया से पूछा गया कि वो इस मुश्किल दौर में दिव्यांका त्रिपाठी की किस तरह मदद कर रहे हैं. इस पर  उन्होंने कहा, ‘मेरे पास कोई खास तरीका नहीं है, लेकिन एक चीज है- हमेशा साथ रहना. मैंने शुरुआत में भी कहा था कि मैं हूं और हमेशा साथ हूं. कई बार आपको सिर्फ इमोशनल सहारे की जरूरत होती है. अगर मैं बस उनके पास खड़ा भी रहूं, तो इतना ही काफी होता है. 

दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्टपार्टम जर्नी पर विवेक दहिया का खुलासा, कहा- 'डिप्रेशन होता है...

विवेक ने कहा, ‘इसके अलावा मैं छोटी-छोटी चीजें भी करता हूं, जैसे पूछना कि तुम्हारे लिए क्या लेकर आऊं या मैं तुम्हारी किस तरह मदद कर सकता हूं. अगर वो दूध निकाल रही हैं, तो मैं बच्चे को बोतल से दूध पिलाता हूं. इससे पत्नी को भी लगता है कि हां, ये भी बच्चे की देखभाल कर रहा हैं.’

बच्चों संग मनाई पहली राखी
बता दें कि दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी. दोनों ने डेटिंग के बाद साल 2016 में शादी की थी. शादी के 10 साल बाद 26 मई को दोनों जुड़वा बेटों के माता-पिता बने. हाल ही में कपल ने अपने बच्चों संग पहली राखी भी सेलिब्रेट की. 

दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्टपार्टम जर्नी पर विवेक दहिया का खुलासा, कहा- 'डिप्रेशन होता है...

ये भी पढ़ेंः स्पेन में नोरा फतेही ने गिराईं बिजलियां, बिकिनी टॉप और शॉर्ट्स में दिखाया ग्लैमरस अंदाज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner