टीवी की अनुपमा यानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हाल ही में अपने पति, बेटे और मां के साथ मालदीव में फैमिली हॉलीडे पर गई थीं. उन्होंने अपने इस ट्रिप की झलक फैंस को अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए दिखाई. हालांकि मालदीव में पहुंचने के बाद उन्हें जल्द ही अपने घर और देश की याद सताने लगी.
रुपाली गांगुली को आई इंडिया की याद
व्लॉग में रुपाली ने मां के साथ प्राइवेट पूल में वक्त बिताया और उन्हें स्विमिंग सिखाती भी नजर आईं. इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें घर पर अपने डॉग्स की भी बहुत याद आ रही थी.
रुपाली ने कहा कि उन्हें मालदीव में एक भी आवारा जानवर नहीं दिखा, जिसकी उन्हें कमी महसूस हुई. उन्होंने कहा कि मालदीव अच्छा है, लेकिन उन्हें अपना गोवा ज्यादा पसंद है. रुपाली ने आगे कहा ‘दुनिया में कहीं भी चले जाओ, लेकिन भारत से बेहतर कुछ भी नहीं है. हमारा भारत महान.’
इसके बाद व्लॉग में आगे एक्ट्रेस पूल में फूड एंजॉय करती नजर आईं. उन्होंने अपना फेवरेट पोहा खाया.
ये भी पढ़ेंः ‘देखना भी मुश्किल है’, नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही पर अमिताभ बच्चन का छलका दर्द
मालदीव से वापस लौटते समय भी रुपाली गांगुली का भारत के लिए प्यार साफ नजर आया. जैसे ही रुपाली और उनका परिवार फ्लाइट में बैठा, सभी घर का बना थेपला खाने लगे. इस पल को व्लॉग में शेयर करते हुए रुपाली ने कहा, ‘भारतीयों को भारत से बाहर ले जा सकते हैं, लेकिन भारतीयों के दिल से भारत को कभी नहीं निकाल सकते.’
रुपाली ने आगे बताया कि जब भी उनकी नानी ट्रैवल करती हैं, तो अपने साथ ढेर सारा खाना लेकर चलती हैं. वहीं, एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि होटल में उन्हें इडली, चटनी और पोहा जैसे इंडियन नाश्ते के ऑप्शन देखकर काफी खुशी हुई. इस ट्रिप पर रुपाली के साथ उनके पति, बेटे और मां भी मौजूद थे.
बता दें, एक्ट्रेस ने साल 2000 में शो ‘सुकन्या’ से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वो ‘संजीवनी’ और ‘भाभी’ जैसे शोज में नजर आईं. एक्ट्रेस को सबसे पहले ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ से घर-घर में पहचान मिली थी. इसके बाद ‘अनुपमा’ ने उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई. शो के कई डायलॉग आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और फैंस उन्हें रीक्रिएट करते नजर आते हैं.
ये भी पढ़ेंः सर्जरी के बाद काम पर लौटेंगे कार्तिक आर्यन, जानें- कब से शुरू करेंगे ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग

