कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ एक बार फिर अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आया है. शो के हालिया एपिसोड में अर्चना पुरन सिंद, ओरी और शेरोन वर्मा पैनलिस्ट के तौर पर नजर आए. वहीं लेटेस्ट एपिसोड में शेरोन ने अपने मजेदार और बेबाक जवाबों से समय रैना को भी चुप करा दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
शेरोन ने समय रैना को करा दिया चुप
बता दें, शेरोन ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के सीजन 2 में वापसी की, लेकिन इस बार वो कंटेस्टेंट नहीं बल्कि समय रैना के साथ पैनलिस्ट के तौर पर नजर आईं. शो में दौरान वो और समय एक दूसरे को जमकर रोस्ट करते दिखे. लेटेस्ट एपिसोड में शुरुआत में समय ने शेरोन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उन पर गर्व है. लेकिन इसके बाद उन्होंने शेरोन को रोस्ट करना शुरू कर दिया और उनके बिहारी होने को लेकर मजाक भी किया.

समय रैना ने शेरोन को रोस्ट करते हुए कहा, ‘वो इतनी बिहारी है कि उसे लगता है इबोला का मतलब किसी ने कुछ कहा है.’ इस पर शेरोन ने भी तुरंत पलटवार किया और समय की कश्मीरी जड़ों पर मजाक करते हुए कहा, ‘समय इतना कश्मीरी है कि उसे स्टोन होना पसंद है.’
इसके बाद समय ने फिर शेरोन को लेकर मजाक किया और कहा, ‘शेरोन वर्मा एक बिहारी है, जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई है. बस बिहारी चीजें.’लेकिन शेरोन ने अपने आखिरी जवाब से बाजी पलट दी. उन्होंने कहा, ‘कम से कम मैंने अपनी मर्जी से अपना राज्य छोड़ा है.’ शेरोन के इस जवाब के बाद समय एकदम चुप हो गए.
ये भी पढ़ेंः ‘हिंदुस्तान से बेहतर कुछ नहीं’, मालदीव में छुट्टियां मना रहीं रुपाली गांगुली को याद आया गोवा
दोनों की ये मजेदार नोकझोंक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. फैंस ने शेरोन की खूब तारीफ की. शो के कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

कौन हैं शेरोन वर्मा?
बता दें, शेरोन वर्मा एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और इंटरनेट पर्सनैलिटी हैं. वो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं, जहां उन्होंने बिहार से होने को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडी की थी. ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के पहले सीजन में शेरोन ने अपने फॉर्म में खुद को ‘वीक इंडिपेंडेंट वुमन’ बताया था. इस शो के बाद शेरोन वर्मा ने दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली. शेरोन के इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन से फॉलोअर्स हैं.

बता दें, स्टैंड-अप कॉमेडी और सोशल मीडिया पर पहचान बनाने से पहले शेरोन वर्मा ने डिजनी पल्स हॉटस्टार और द रैबिट होल में सीनियर क्रिएटिव एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया है. इसके अलावा वो हैशटैग ऑरेंज में कॉपीराइटर भी रह चुकी हैं.
ये भी पढ़ेंः ’11 किलो वजन बढ़ गया…’ मां बनने जा रही सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की प्रेग्नेंसी जर्नी

