\

‘अब मैं एसेक्सुअल हूं?’ आकांक्षा चमोला ने अपनी ‘बायसेक्सुअलिटी’ पर कही ये बात


आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर बड़ा खुलासा किया था कि वो बायसेक्सुअल हैं. उनके इस कंफेशन के बाद लोग काफी शॉक्ड हो गए थे. इस शो को होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के शो में आकांक्षा ने गौरव खन्ना संग अपने तलाक का भी खुलासा किया था और कहा था कि वो एक साल से अलग रहे हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने बताया कि जब गौरव को उनके बारे में पता चला तो इस पर एक्टर का रिएक्शन कैसा था. चलिए बताते हैं.

बायसेक्सुअलिटी पर कैसा था गौरव खन्ना का रिएक्शन?

दरअसल, हाल ही में आकांक्षा चमोला ने मिड डे से बात की थी और इस दौरान उन्होंने बताया कि शादी से पहले गौरव खन्ना को अपनी सेक्सुअलिटी के बारे में बताया था. आकांक्षा ने कहा, ‘मैं साफ तौर से बताया था कि मैं शादी से पहले बायसेक्सुअल थी. मेरे पति ने मुझे स्वीकार भी किया था क्योंकि उन्हें ये काफी हॉट चीज लगी थी. मुझे समझ नहीं आता है कि लोग इसे स्वीकार क्यों नहीं कर पाते हैं. ज्यादातर पुरुषों को ये हॉट लगता है.’

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने कन्नड़ में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बनी 5वीं ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

अब मैं एसेक्सुअल हूं…

आकांक्षा चमोला ने आगे कहा, ‘मैंने अपने आपको इससे बाहर नहीं आने दिया. लेकिन मैंने चुना, जैसा कि मैंने कहा था कि मैं अपने पति को कभी चीट नहीं करूंगी. मैं उस इंसान के साथ रहना चुना है. मैं उसी एक व्यक्ति के साथ रहूंगी और जब मैं कहती हूं कि मैं उस स्थिति में पहुंच गई हूं जहां मैं एसेक्सुअल (asexual) हूं, तो ऐसी कई हेटेरोसेक्सुअल (heterosexual) महिलाएं भी हैं, जो एक समय के बाद एसेक्सुअल हो जाती हैं. तो इसमें क्या बड़ी बात है.’ 

आकांक्षा ने अंत में कहा, ‘अगर मैं कहूं कि मैं पहले बायसेक्सुअल (bisexual) थी, फिर मेरी शादी हुई और अब मैं एसेक्सुअल हूं?’

अब मैं एसेक्सुअल हूं?' आकांक्षा चमोला ने अपनी 'बायसेक्सुअलिटी' पर कही ये बात

श्रेया कालरा ने भी किया था खुलासा

‘लॉक अप’ सीज़न 2 में रहने के दौरान श्रेया कालरा ने भी अपनी बायसेक्शुअलिटी के बारे में भी बताया था. ये उनके राजों में से एक था. वहीं आकांक्षा ने रोते हुए गौरव से कहा था कि वो शादी से पहले बायसेक्शुअल थीं. लेकिन बाद में वो एसेक्शुअल हो गई थीं. इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी प्रकाश के पॉडकास्ट में भी ‘अलग होना एक फेज है’ वाली बात को दोहराया था. हालांकि, एक्ट्रेस को इसके लिए सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था लेकिन गौरव ने उनके साथ खड़े रहने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी हिंदी की 9वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी

गौरतलब है कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला एक-दूसरे के प्यार में शो की शूटिंग के दौरान पड़े थे. फिर उन्होंने 24 नवंबर, 2016 को शादी की थी. उनकी शादी का जश्न तीन दिनों तक चला था. कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखी है. दोनों एक-दूसरे को करियर में सपोर्ट करते रहे हैं. गौरव ने ‘सीआईडी’ और ‘अनुपमा’ जैसे शोज में काम किया और खूब नाम कमाया, वहीं आकांक्षा ‘स्वरागिनी’, ‘भूतू’ और ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner