\

‘बिग बॉस 20’ में एंट्री लेंगी कनिका मान, ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी बिखेर चुकी हैं जलवा


बीते कुछ दिनों से अभिनेता सलमान खान के विवादित और चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के अगले सीजन को लेकर काफी खबरें चल रही हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर बिग बॉस के अगले सीजन में कौन-कौन नजर आएंगे? अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स का नाम आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है. हालांकि कई दिनों से संभावित नामों को लेकर चर्चा हो रही है. अब एक्ट्रेस कनिका मान का नाम ‘बिग बॉस 20’ के लिए फाइनल हो चुका है.

‘बिग बॉस 20’ में कनिका मान की एंट्री

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने कनिका मान से ‘बिग बॉस 20’ के लिए संपर्क किया था और एक्ट्रेस ने इस शो के लिए हामी भर दी है. बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स में एक्ट्रेस का नाम शामिल हो गया है. इस सीजन के लिए उनका नाम सबसे बड़े नामों में से एक माना जा रहा है.

बिग बॉस 20' में एंट्री लेंगी कनिका मान, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी बिखेर चुकी हैं जलवा

ये भी पढ़ें: 10 साल की उम्र में जगराते में गाने के ऋचा शर्मा को मिले थे 11 रुपये, ऐश्वर्या की फिल्म से बनाई पहचान

‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की थीं फाइनलिस्ट

32 साल की कनिका मान बिग बॉस से पहले एक और रियलिटी शो में नजर आई थीं. उन्होंने पहले मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 12वें सीजन (2022) में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि वो ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई थीं. अब वो फैंस के फेवरेट शो बिग बॉस में एंट्री लेंगी और ये देखना दिलचस्प होगा कि वो शो में क्या कमाल करती हैं?

‘नागिन 7’ में निभाया था राधिका का किरदार

कनिका मान छोटे पर्दे के मशहूर सीरियल नागिन में भी काम कर चुकी हैं. उन्हें इसके सातवें सीजन यानी ‘नागिन 7’ में देखा गया था. इसमें उन्होंने राधिका नाम का किरदार निभाया था. इसमें उन्होंने इच्छाधारी ड्रैगन बनकर दर्शकों के बीच लोकप्रियता बटोरी थी.

बिग बॉस 20' में एंट्री लेंगी कनिका मान, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी बिखेर चुकी हैं जलवा

पंजाबी फिल्मों में भी किया काम

कनिका मान ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’, ‘चांद जलने लगा’ और ‘बढ़ो बहू’ जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं. इनके अलावा उन्होंने पंजाबी सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. कनिका मान ने साल 2017 की पंजाबी फिल्म ‘रॉकी मेंटल’ में सीरत नाम का किरदार निभाया था. वहीं साल 2018 में आई फिल्म ‘दाना पानी’ का भी वो हिस्सा थीं.

ये भी पढ़ें: 2 शादी के बाद भी 10 साल तक तब्बू संग रहा नागार्जुन का अफेयर, रईसी में हैं अक्षय-सलमान से भी आगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner