फिल्ममेकर लोकेश कनगराज ने ‘डीसी’ से एक्टिंग में डेब्यू किया है. अरुण मथेश्वरन के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई करके इस साल तमिल सिनेमा में सबको चौंका दिया. वहीं फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं. जानते हैं ‘डीसी’ ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?
‘डीसी’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डीसी’ 4 सितंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी. फ़िल्म के थिएटर में रिलीज होने के बाद इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग के राइट्स सन एनएक्सटी ने हासिल करने की खबरें दीं. वहीं अब लेटेस्ट खबरों के मुताबिक ये फिल्म प्राइम वीडियो पर भी एक साथ रिलीज़ हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल ये फिल्म तमिल और तेलुगु में ओटीटी पर रिलीज होगी. वहीं इसका हिंदी वर्जन 2 अक्टूर को स्ट्रीम होने की उम्मीद है
इन सब खबरों के बीच ‘डीसी’ की डिजिटल प्रीमियर की तारीख और प्लेटफॉर्म के बारे में ऑफिशियल कंफर्मेशन होना बाकी है.
ये भी पढ़ें:-रक्षाबंधन की छुट्टी का ‘टॉक्सिक’ को नहीं मिला फायदा, जबरदस्त घटी कमाई, जानें-टोटल कलेक्शन
‘डीसी’ की कैसी है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
बता दें कि ‘डीसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 41.90 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 19.59 करोड़ रुपयेर रहा. जबकि तीसरे हफ्ते में ‘डीसी’ की कमाई 6.15 करोड़ रुपये रही थी. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के चौथे फ्राइडे यानी 22वें दिन ‘डीसी’ ने 0.25 करोड़ कमाए. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 22 दिनों की कुल नेट कमाई 67.87 करोड़ रुपये हुई है.
‘डीसी’ स्टार कास्ट
बता दें कि ‘डीसी’ में लोकेश कनगराज के अलावा वामिका गब्बी ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं संजना कृष्णमूर्ति भी इस फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आई हैं. बता दें कि इस एक्शन ड्रामा फ़िल्म को अरुण मथेश्वरन ने डायरेक्ट किया और सिन पिक्चर्स द्वारा इसे प्रेजेंट किया गया है. वहीं इस फिल्म में अनिरुद्ध ने म्यूजिक दिया है.
ये भी पढ़ें:-फ्राइडे को ‘टॉक्सिक’ का बिगड़ा खेल, ‘इरुमुडी’- ‘आवारापन 2’ ने मचाई धूम, जानें-कलेक्शन

