Kark Rashifal 27 August 2026: 8वें चंद्रमा व ग्रहण दोष से कर्क राशि वाले न करें जोखिम भरा निवेश, धोखाधड़ी से रहें सावधान


Kark Rashifal 27 August 2026: 27 अगस्त 2026, गुरुवार के दिन सुबह 09:09 बजे तक श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिसके बाद पूर्णिमा तिथि (रक्षाबंधन पर्व) आरंभ होगी. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेश श्रीमाली के पंचांगीय विश्लेषण के अनुसार आज पूरे दिन धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों के गोचर से वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग और शोभन योग का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा दोपहर 01:35 बजे के बाद कुंभ राशि में संचार करेंगे, जहां दोपहर 01:35 बजे के बाद चंद्रमा-राहु का ग्रहण दोष भी निर्मित होगा.

चंद्रमा आपकी राशि से 8वें भाव (अष्टम भाव यानी अनपेक्षित चुनौतियां, भावनात्मक उतार-चढ़ाव, वित्तीय जोखिम, पारिवारिक चिंता व स्वास्थ्य स्थान) में गोचर कर रहे हैं. 8वें चंद्रमा के प्रभाव से आज मन में कई तरह के भावनात्मक उतार-चढ़ाव (Emotional Ups and Downs) आ सकते हैं. आज शुभ कार्यों के लिए सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया उत्तम रहेगा. वहीं सुबह 09:09 से रात्रि 09:33 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी तथा दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. आज दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ रहेगी.

बिजनेस और फाइनेंस राशिफल (Business & Finance)

व्यापारिक दृष्टि से आज कर्क राशि के जातकों को अत्यधिक सतर्कता और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने की सख्त जरूरत है. कारोबारियों के लिए आज का दिन पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा है; किसी अनजान व्यक्ति या साझेदार द्वारा धोखाधड़ी (Fraud) का शिकार होने की आशंका बन रही है, इसलिए हर लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें. वर्तमान समय को देखते हुए बिजनेसमैन को जोखिम भरी संपत्तियों (Risky Assets) या सट्टेबाजी जैसे कार्यों में निवेश करने से पूरी तरह बचना चाहिए, अन्यथा आपकी पूंजी लंबे समय के लिए फंस सकती है. किस्मत के भरोसे बिल्कुल न बैठें और केवल अपने व्यावहारिक फैसलों पर भरोसा करें.

करियर और जॉब राशिफल (Career & Job)

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले प्रभाव वाला और एकाग्रता बनाए रखने का रहेगा. सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और मीडिया क्षेत्र से जुड़े एंप्लॉयड पर्सन पूरी तरह एक्टिव रहें; उन्हें किसी बड़ी और धमाकेदार स्टोरी को कवर करने का शानदार अवसर मिल सकता है. हालांकि, दोपहर 01:35 बजे के बाद बनने वाले ग्रहण दोष और कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते मार्केटिंग से जुड़े एंप्लॉयड पर्सन अपने फील्ड वर्क पर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे. एंप्लॉयड पर्सन को सलाह दी जाती है कि वे दफ्तर में मौन रहते हुए केवल अपने तय टारगेट पर ध्यान केंद्रित करें; अत्यधिक बातचीत आपको अपने मुख्य लक्ष्य से भटका सकती है.

लव, फैमिली और रिलेशनशिप (Love & Family)

पारिवारिक जीवन में 8वें चंद्रमा और ग्रहण दोष के प्रभाव से जिम्मेदारियां और चिंताएं बढ़ सकती हैं. यदि परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य पहले से खराब चल रहा है, तो उनके इलाज के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और अप्रत्याशित रूप से धन भी अधिक खर्च होने की आशंका है. घर में सभी सदस्यों के साथ धैर्यपूर्वक व्यवहार करें और आपसी तालमेल बनाए रखें.

शिक्षा, स्टूडेंट और करियर (Education & Students)

प्रतियोगी और सामान्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों (Competitive & General Students) के लिए आज का दिन समय प्रबंधन का है. परीक्षा की तिथियां बेहद नजदीक होने के बावजूद छात्र दोस्तों के साथ फालतू घूमने-फिरने और गपशप में अपना कीमती समय बर्बाद कर सकते हैं; ऐसे भटकाव से तुरंत बचें और पढ़ाई पर फोकस करें.

स्वास्थ्य राशिफल (Health Horoscope)

अष्टम भाव में चंद्रमा के संचरण के कारण भावनात्मक तनाव, अनिद्रा और परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता से मानसिक थकान हो सकती है. खुद को शांत रखने के लिए नियमित रूप से ध्यान (Meditation) और प्राणायाम करें. हल्का व सुपाच्य आहार लें, भरपूर पानी पिएं और वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता बरतें.

शुभ रंग: व्हाइट (सफेद)

शुभ अंक: 1

अशुभ अंक: 6

आज का उपाय: श्रावण पूर्णिमा और गुरुवार के पावन अवसर पर शिवलिंग पर जल में कच्चा दूध, अक्षत, शहद व गंगाजल मिलाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें. साथ ही भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करें और 8वें चंद्रमा व ग्रहण दोष के अशुभ प्रभाव को शांत करने के लिए किसी जरूरतमंद को दूध, चावल या सफेद वस्त्र का दान करें; इससे मानसिक शांति मिलेगी, धन का नुकसान रुकेगा और पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner