रोज-रोज वही दाल खाकर अगर बोर हो चुकी हैं तो क्यों न आज पंजाब और राजस्थान की फेवरेट मटके की दाल का स्वाद चखा जाए। मटके की दाल को मोठ दाल भी कहते हैं। इस दाल को बच्चों से लेकर बुजुर्गों…

रोज-रोज वही दाल खाकर अगर बोर हो चुकी हैं तो क्यों न आज पंजाब और राजस्थान की फेवरेट मटके की दाल का स्वाद चखा जाए। मटके की दाल को मोठ दाल भी कहते हैं। इस दाल को बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को दे सकते हैं। दाल बनाना यूं तो बहुत आसान है लेकिन मोठ की दाल बनाने की रेसिपी थोड़ी अलग है। इसे बनाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है लेकिन जब आप इसका स्वाद चखेंगे तो इतनी मेहनत बेकार नहीं लगती है। आइए, फटाफट मोठ की दाल की तैयारी शुरू करते हैं।
सामग्री
मोठ की दाल- 100 ग्राम
टमाटर- 100 ग्राम
घी- 2-3 चम्मच
हरा धनिया- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
जीरा- ½ चम्मच
हींग- 1 चुटकी
हल्दी पाउडर- ¼ चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- ¼ चम्मच या स्वादानुसार
गरम मसाला- ¼ चम्मच से कम
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
अदरक- एक इंच का टुकड़ा
नमक- स्वादानुसार
बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
विधि
मोठ दाल बनाने से पहले कम से कम दाल को 8 घंटे पहले पानी में भिगो दें। भीगी हुई दाल को एक बार फिर से साफ पानी से धो लें। कुकर में भीगी हुई मोठ दाल, 2 कप पानी, नमक, आधा हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा डाल दीजिए। कुकर बंद करके दाल को 1 सीटी आने तक पकने दीजिए। इसके बाद, दाल को और 5 मिनिट धीमी आंच पर पका लीजिए। फिर, गैस बंद कर दीजिए और दाल को कुकर का प्रेशर खत्म होने तक कुकर में रहने दीजिए।
तड़का
पैन में घी गरम कीजिए, घी में जीरा डालिए और धीमी आंच करके हींग, बचा हुआ हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल दीजिए. मसाले को हल्का सा भूनकर इसमें टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. मसाले से घी अलग होने तक इसे भून लीजिए।
भुने मसाले में दाल डालकर मिक्स कर दीजिए, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिला दीजिए, दाल को ढककर 2 मिनिट पका लीजिए।
मोठ दाल के ऊपर थोड़ा सा घी, हरा धनिया और बारीक पतले कटे अदरक डालकर गार्निश कीजिए।



