banner

रेसिपी : बिना चावल वाली बिरयानी खाकर देखिए, Recipe Hindi News


बिरयानी आप में से बहुत से लोगों ने जरूर खाई होगी। मगर आज हम जिस बिरयानी की रेसिपी आपको बताने जा रहे हैं उसकी खास बात यह है कि वह बिना चावल के बनाई जाती है। जी हां इस स्वादिष्ट बिरयानी में चावल की जगह वर्मिसेली का इस्तेमाल करते हैं और इस बिरयानी में इलाइची, मालाबार काली मिर्च, लाल मिर्च और लौंग डाली जाती है। ये सभी मसाले इस बिरयानी के स्वाद को काफी बढ़ा देते हैं।

सामग्री : 

सबसे पहले एक पैन गर्म करके इसमें दालचीनी स्टिक, मालाबार कालीमिर्च, चक्रफूल, इलाइची, सौंफ, लौंग डालें और फिर इन्हें ड्राई रोस्ट करने के बाद ब्लेंडर में डालकर पीस लें। अब इसी पैन में वर्मिसेली को सूखा भूनकर एक प्लेट में निकालकर साइड में रख दीजिए।
पैन में थोड़ा तेल गर्म करके इसमें तेजपत्ता, शाही जीरा, पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च, नमक और प्याज डालकर भून लिजिए।
अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, चिकन, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें, फिर इसके बाद इसे ढककर पकने दीजिए। इसमें टमाटर डालकर मिक्स करके ढककर पका लें।
अब इसमें पानी डालकर वर्मिसेली, नमक डालें और फिर अच्छे से मिला लें, अब इसके बाद इसे ढककर पका लें। जब यह पूरी तरह से पक जाए तब गैस को बंद कर दीजिए और 5 मिनट के लिए इसे ऐसे ही रहने दीजिए। अंत में इसे गर्म-गर्म सर्व करें।
 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner