banner

रेसिपी : उपवास में खाएं स्वादिष्ट और लाजवाब फलाहारी थाली पीठ, Recipe Hindi News


जन्‍माष्‍टमी में काफी सारे लोग पूरे दिन उपवास करते हैं। जाहिर सी बात है इस दौरान काफी सारी चीजें घर पर लोग बनाते भी हैं। तो आज हम आपको इस खास मौके पर एक फलाहारी डिश थाली पीठ की रेसिपी बताने…

Thali peeth

जन्‍माष्‍टमी में काफी सारे लोग पूरे दिन उपवास करते हैं। जाहिर सी बात है इस दौरान काफी सारी चीजें घर पर लोग बनाते भी हैं। तो आज हम आपको इस खास मौके पर एक फलाहारी डिश थाली पीठ की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह राजगीरे यानी रामदाना के आटे से बनती है। इसे बनाना जितना आसान है, खाने में यह उतनी ही मजेदार होती है। खासबात यह है कि व्रत के दौरान होने वाली पोषक चीजों की कमी की भरपाई भी इससे हो जाती है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी 

  • 1/2 कप राजगिरे का आटा
  • 1/2 कप सिंघाड़े का आटा 
  • 1/2 कप कुट्टू का आटा 
  • 1 खीरा
  • 2 कटी हरी मिर्च
  • 1 टी स्पून बारीक कटा हरा धनिया  
  • 1/2 टी स्पून सेंधा नमक
  • 1 टी स्पून तिल
  • 1/4 टी स्पून जीरा
  • 2 टेबल स्पून ताजी मलाई
  • 1 टेबल स्पून शुद्ध घी 

विधि 

थाली पीठ बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को धोकर कद्दूकस कर लें । अब इसमें घी को छोड़कर सभी सामग्री अच्छी तरह मिलाते हुए आटा गूंथ लें। हल्के गर्म नॉनस्टिक तवे पर आटे की छोटी सी लोई रखें और हल्के हाथ से दबाते हुए तवे पर फैलाएं। धीमी आंच पर दोनों ओर घी लगाकर सुनहरा होने तक सेकें। दोनों और से सेंकने के बाद ,गर्मागर्म प्लेट में निकाल कर सर्व करें। 
 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner