banner

रेसिपी : गोपाल काला का स्वाद बढ़ाएगा त्योहार का उल्लास, Recipe Hindi News


हमारे देश में कृष्ण जन्माष्टमी में बहुत बड़ा त्योहार माना जाता है। यूं तो इस खास मौके पर कान्हा के लिए बहुत सारे पकवान बनते हैं। एक और खास डिश है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह बाल गोपाल को बहुत…

gopal kala

हमारे देश में कृष्ण जन्माष्टमी में बहुत बड़ा त्योहार माना जाता है। यूं तो इस खास मौके पर कान्हा के लिए बहुत सारे पकवान बनते हैं। एक और खास डिश है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह बाल गोपाल को बहुत पसंद है। यह है गोपाल काला, जिसे चूड़ा, दही से बनाया जाता है। गोपाल काला खाने में काफी टेस्‍टी होती है।  

1 कप चूड़ा
1 कप दही
1 छोटा कप कटा खीरा
3 चम्‍मच नारियल, ताजा घिसा
1 इंच बारीक कटी हुई अदरक
नमक- स्‍वादानुसार
थोड़ी सी हरि धनिया 
1 चम्‍मच घी
1/2 चम्‍मच राई
1/2 चम्‍मच जीरा
2 बारीक कटी हरी मिर्च

विधि –
गोपाल काला बनाने के लिए चूड़े को 1-2 मिनट के लिए पानी में भिगो कर रखें, जिससे वह मुलायम हो जाए। अगर चूड़ा मोटा है तो, उसे 5 मिनट के लिए भी भिगो सकते हैं। जब यह मुलायम हो जाए तो उसका पानी निकाल कर एक अलग गहरे बर्तन में करके किनारे रख दें।
एक पैन में घी गरम करें। फिर उसमें राई जीरा, हरी मिर्च, कटी अदरक डाल कर चलाएं। अब आंच को बंद कर दें। इस मिश्रण को अलग बर्तन में रखे गए चूडे़ पर पलट दें। इसके साथ में दही, बारी कटा खीरा, घिसा नारियल और नमक मिलाएं। इसे हल्‍के से चलाएं। नमक अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा रख सकते हैं। इसे सर्व करते समय ऊपर से कटी हरी धनिया छिड़क कर पेश करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner