बच्चों को पोषण से भरपूर कुछ ऐसा देने का सवाल हमेशा मम्मियों के सामने होता है, जिसे बच्चे मन से खाएं। कॉर्न पालक की टिक्की इस मामले में बहुत बढ़िया है। इसमें पोषण तो है ही,…

बच्चों को पोषण से भरपूर कुछ ऐसा देने का सवाल हमेशा मम्मियों के सामने होता है, जिसे बच्चे मन से खाएं। कॉर्न पालक की टिक्की इस मामले में बहुत बढ़िया है। इसमें पोषण तो है ही, क्रिस्पी और चटपटा स्वाद की वजह से बच्चे इसे और भी पसंद करते हैं। थोड़े से ज्यादा टिक्की बना लें, तो शाम की चाय के स्नैक्स का भी इंतजाम हो जाएगा। तो कुल मिलाकर यह एक शानदार रेसिपी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
- 200 ग्राम कॉर्न के दाने
- 2-3 कप दूध
- 1 टी स्पून चाट मसाला
- 2 टी स्पून नींबू का रस
- 1 कप आलू (उबले हुए)
- 800 ग्राम पालक
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- पनीर, कद्दूकस
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- 1 टी स्पून कालीमिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून कसूरी मेथी
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1 टी स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 टी स्पून नमक
- 2 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1/2 कप हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 टेबल स्पून कॉर्नफ्लार
- 1/2 कप घी (फ्राई करने के लिए)
विधि
सबसे पहले पालक को हल्का सा उबाल कर काट लीजिए। फिर कॉर्न को दूध के साथ नरम होने तक हल्का सा उबाल लें। अब इसे पीसकर एक तरफ रख दें। अब पीसे हुए कॉर्न को लें और फिर उसमें नींबू के रस के साथ चाट मसाला डालें जिससे कॉर्न का मिठास वाला स्वाद बैलेंस हो जाएगा। फिर इसमें उबले हुए आलू, पनीर और पालक डालकर मिला लें।
अब इसमें अदरक, नमक, हरे धनिए और कॉर्नफ्लार के साथ सभी मसाले डालें। अब अच्छे से मिलाकर टिक्की का पेस्ट बना लें। अब गोलाकार की टिक्कियां बनाकर इन्हें घी में क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें। अंत में गर्मागर्म टिक्कियों को टमैटो कैचअप या फिर हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।



