banner

खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं ब्रोकली के पकौड़े, आज ही करें ट्राय, Anokhi Hindi News


ब्रोकली की आपने सब्जी तो खाई ही होगी लेकिन आपने ब्रोकली के पकौड़े शायद ही ट्राय किए होंगे। ब्रोकली खाने में तो हेल्दी होती ही है इसके साथ ही आप ब्रोकली पकौड़े बनाकर भी इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। आइए…

 broccoli pakodas

ब्रोकली की आपने सब्जी तो खाई ही होगी लेकिन आपने ब्रोकली के पकौड़े शायद ही ट्राय किए होंगे। ब्रोकली खाने में तो हेल्दी होती ही है इसके साथ ही आप ब्रोकली पकौड़े बनाकर भी इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं ब्रोकली पकौड़े:

ब्रोकली – 200 ग्राम
प्याज – एक कप कटे हुए
बेसन – दो कप
गर्म मसाला – आधा चम्मच
करी पाउडर – आधा चम्मच
कैलान्ट्रो कोकोनट सॉस
धनिया – थोड़ा कटा हुआ
नींबू का रस – 2 चम्मच
नारियल दूध – दो कप
नमक स्वादानुसार

ब्रोकली के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छे से धो लें। इसके बाद एक बर्तन में ब्रोकली सहित सारी सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स करें और कडाही में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो इसमें थोड़ा-थोड़ा पेस्ट लेकर डालें। 

ब्रोकली पकोडों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें। जब ये अच्छे से सिक जाएं तो इन्हें प्लेट में निकाल लें और सॉस या चटनी के साथ सर्व करें। अगर आप चाहें तो इसमे आलू या हरी मिर्च काटकर भी डाल सकती हैं इससे इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner